गंगा के जलस्तर में गिरावट का क्रम लगातार जारी है. बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार शाम चार बजे तक चार दिनों में गांगा का जलस्तर 1.34 मीटर नीचे चला गया. शनिवार की शाम इसे 67.02 मीटर रिकार्ड किया गया

वाराणसी (ब्यूरो)। गंगा के जलस्तर में गिरावट का क्रम लगातार जारी है। बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार शाम चार बजे तक चार दिनों में गांगा का जलस्तर 1.34 मीटर नीचे चला गया। शनिवार की शाम इसे 67.02 मीटर रिकार्ड किया गया। सुबह आठ बजे यह जलस्तर 67.1 मीटर था जो आठ घंटे में आठ मिमी कम हो गया। यानी जलस्तर में एक मिमी प्रति घंटा की गिरावट आई। इसके पूर्व जलस्तर में दो से एक सेमी प्रति घंटा की दर से गिरावट हो रही थी।

गंगा के जलस्तर में यह गिरावट बुधवार से आरंभ हुई। मंगलवार की शाम छह बजे राजघाट पर गंगा का जलस्तर 68.36 मीटर नापा गया था। बुधवार की सुबह आठ बजे तक जलस्तर उतने पर ही स्थिर बना रहा। सुबह आठ बजे के बाद जलस्तर में कमी आना शुरू हुई और यह अभी लगातार जारी है। जलस्तर में कमी देख तटवर्ती ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जनपद में गंगा नदी का चेतावनी ङ्क्षबदु 70.262 मीटर एवं खतरा ङ्क्षबदु 71.262 मीटर है। वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी ङ्क्षबदु से 3.242 मीटर नीचे है।

Posted By: Inextlive