दस स्थानों पर ईंट नहीं फ्लाईएश से तैयार किया जाएगा टॉयलेट सूरत की दर्ज पर तैयार होंगे


वाराणसी (ब्यूरो)स्मार्ट सिटी में जल्द ही सूरत की तर्ज पर थ्रीडी मॉडल के टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह की तलाश शुरू हो गई है। परफेक्ट जगह मिलने पर प्रारंभ में दस स्थानों पर थ्रीडी मॉडल के टॉयलेट बनाए जाएंगे। डिजाइन वगैरह तैयार हो गया है, बस जगह मिल जाने के बाद मूर्तरूप दे दिया जाएगा.

स्वच्छ मिशन का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ मिशन को पूरा करने के लिए स्मार्ट शहर में काफी कार्य हो रहे हैं। अब सिटी के लोगों की सहूलियत के लिए टॉयलेट बनाए गए, अब थ्रीडी मॉडल के भी टॉयलेट बनाने के लिए कवायद चल रही है। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि सूरत में जिस प्रकार से थ्रीडी मॉडल के टॉयलेट है उसी तरह से यहां भी टॉयलेट बनाने पर विचार किया जा रहा है.

मजबूत और सुंदर

शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा काफी कार्य कराए जा रहे है। थ्री डी टॉयलेट मजबूत होता है और देखने में सुंदर होता और आरामदायक भी होता है। इसमें थ्री डी प्रिंट से तैयार किया जाता है। सिटी में टूरिस्टों की सहूलियत के लिए यह टायॅलेट बनाया जाएगा। जो टूरिस्ट आते है वह शहर की अच्छी छवि लेकर जाए नगर निगम का यही उद्देश्य है.

दस स्थानों पर बनाए जाएंगे

जगह मिलने पर दस स्थानों पर थ्री डी टायॅलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के टीम टॉयलेट बनाने के लिए जगह की तलाश में जुट गई है। दशाश्वमेध और गोदौलिया पर प्राथमिकता के तौर पर बनाया जाएगा। क्योंकि पर यहां पर सबसे अधिक टूरिस्ट और विदेशी सैलानी आते हैं। इस क्षेत्र में टॉयलेट की संख्या भी कम है। इसके चलते डोमेस्टिक टूरिस्टों को दिक्कत होती है.

थ्रीडी प्रिंटर से तैयार होंगे

थ्रीडी टॉयलेट थ्रीडी प्रिंटर से तैयार होगा। इसमें ईट की जगह फ्लाईएश का प्रयोग किया जाएगा। यह बहुत ही हल्का होता है। हवादार होता है। अन्य शौचालय की तरह दो लिच पिट वाला टॉयलेट होता है। इसको हवादार इसलिए बनाया जाता है कि किसी का दम न घुटे और गर्मी न लगे। फ्लाईएश को अजैवकीय कचड़ों से तैयार किया जाता है। जैसे प्लास्टिक की बोतल, पॉलिथीन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिटी में दस थ्रीडी टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। यह बिल्कुल हवादार होता है। इसे फ्लाईएश से तैयार किया जाता है।

अशोक तिवारी, मेयर

Posted By: Inextlive