Jaunpur News: स्कूल यूनिफार्म में पहुंची किशोरियों ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कालोनी की महिला चिकित्सक सारिका सिंह की स्कूटर ले भागीं. उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीडि़ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है.

वाराणसी (ब्यूरो) स्कूल यूनिफार्म में पहुंची किशोरियों ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कालोनी की महिला चिकित्सक सारिका ङ्क्षसह की स्कूटर ले भागीं। उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। कबीर नगर कालोनी स्थित 11 नंबर बिङ्क्षल्डग के फ्लैट संख्या 11 में रहने वाली सारिका के अनुसार सुबह नौ बजे वह अपने फ्लैट में मौजूद थीं। इसी दौरान स्कूल यूनिफार्म पहने पीठ पर बैग लिए एक लड़की उनके पास आई। उसने कहा कि वह फ्लैट में ही रहती है। कुछ सामान उसे ऊपर ले आना है। आपकी स्कूटर टीवीएस ज्यूपिटर संख्या यूपी 65 ईएम 9842 की वजह से सामान लाने में परेशानी हो रही है। उसने स्कूटर हटाने के लिए उसकी चाबी मांगी। महिला चिकित्सक ने उस पर भरोसा करके चाबी दे दिया। काफी देर बाद लड़की वापस नहीं लौटी तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने बिङ्क्षल्डग की पार्किंग में जाकर देखा तो उनकी स्कूटर गायब थी। बिङ्क्षल्डग के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने बताया 15-16 साल कि दो किशोरियां उनकी स्कूटर लेकर गईं हैं।

फुटेज की जांच की

उन्होंने बिङ्क्षल्डग में लगे कैमरों की फुटेज की जांच की तो उसमें दोनों लड़कियां जिनमें एक सफेद और दूसरी नीले रंग की स्कूल यूनिफार्म पहने बिङ्क्षल्डग के पास आती दिखाई दीं। सफेद यूनिफार्म पहनी लड़की जिसके पीठ पर नीले रंग की स्कूल बैग था, बिङ्क्षल्डग में दाखिल होती है जबकि दूसरी बाहर थी। महिला चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive