मुरादपुर कोटिला से गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अबोच् बच्ची का शव 19 घंटे बाद शुक्रवार को घर से 250 मीटर उत्तर तरफ धान के खेत में मिला. परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस संदेह के आधार पर पड़ोस की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वाराणसी (ब्यूरो)। जौनपुर: मुरादपुर कोटिला से गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अबोच् बच्ची का शव 19 घंटे बाद शुक्रवार को घर से 250 मीटर उत्तर तरफ धान के खेत में मिला। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस संदेह के आधार पर पड़ोस की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गांव निवासी अंकित खरवार की ढाई वर्षीय पुत्री राधा शाम को कुच् बच्चों के साथ घर के सामने खेल रही थी। अच्य बच्चे घर के दक्षिण चंदकदम दूर एक किराना की दुकान पर चले गए। च्ब बच्चे लौटे तो राधा गायब थी। पता चलने पर मां नीलम, दादी पूनम व अन्य लोग खोजबीन में जुट गए, ङ्क्षकतु कहीं पता नहीं चला। मां की तहरीर पर पुलिस रात में ही केस दर्ज कर तलाश में जुट गई। सुबह तच् बच्ची के न मिलने पर घर पर भीड़ जुट गई। उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर खोज में जुट गए। इसी बीच एक घर के सामने गलियारे में बालिका की पायल व हाथ में पहना कंगन कागज में लपेटकर फेंका मिला। कागज पच् बच्ची को छोडऩे के बदले दस लाख रुपये की मांग की बात लिखी थी। फिरौती की घटना मानते हुए पुलिस और भी गंभीर हो गई। जिस घर के बगल पत्र मिला था, उससे करीब 50 मीटर उत्तर धान के खेत में बालिका का शव मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर आई फोरेंसिक टीम ने अपने ढंग से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम²ष्टया मामला हत्या का लग रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। संदेह के दायरे में आई पडोस की एक महिला को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपित महिला गिरफ्तार

मृत राधा की मां नीलम देवी की तहरीर पर बदलापुर कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी रवींद्र ङ्क्षसह की पत्नी आशा ङ्क्षसह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नीलम का आरोप है कि गुरुवार की शाम समोसा खिलाने के बहाने आशा ङ्क्षसह उसकी पुत्री राधा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई थी। इसके बाद हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया। सीओ अजीत ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि आरोपित आशा ङ्क्षसह ने अपने किसी पड़ोसी को फंसाने की नीयत से राधा की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस की जांच को दूसरी दिशा में मोडऩे के लिए 10 लाख की फिरौती की मांग का पत्र भी उसी ने लिखकर फेंक दिया। छानबीन पूरी होने के बाद ही अन्य तथ्य सामने आएंगे।

फिरौती ही या किसी अन्य कारण से की गई मासूम राधा की हत्या

बदलापुर (जौनपुर): मुरादपुर कोटिला गांव में ढाई वर्षीय राधा का अपहरण कर हत्या किए जाने की घटना ने ग्रामीणों को दहला कर रख दिया है। राधा की हत्या फिरौती के लिए ही की गई या इसके पीछे कोई और कारण है। यह सवाल हर किसी के दिमाग को मथ रहा है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मृत राधा की मां नीलम रोते-रोते बेसुध होकर गिर जा रही है। बड़ी मां पूनम व दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अंकित व दादा सारजन खरवार रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। अब लोगों की निगाहें पुलिस के छानबीन कर राजफाश पर टिकी हैं। गुरुवार की शाम छह बजे घर के सामने खेलते समय राधा गायब हो गई थी। रात भर खोजबीन के बाद दूसरे दिन दोपहर एक बजे घर से उत्तर ढाई सौ मीटर दूर धान के खेत में उसका औंधे मुंह शव पड़ा मिला। शव के बगल एक प्लास्टिक की एक हार्ड पाइप भच् थी। बच्ची के सिर व गर्दन में भूंसा लगा था।

Posted By: Inextlive