आजमगढ़ के रानी की सराय थाना के दिलौरी गांव के पास शुक्रवार की शाम खड़ी ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई. बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया. घायल का निजी अस्तपाल में उपचार चल रह है.

वाराणसी (ब्यूरो)। आजमगढ़ के रानी की सराय थाना के दिलौरी गांव के पास शुक्रवार की शाम खड़ी ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। घायल का निजी अस्तपाल में उपचार चल रह है।

रानी की सराय थान के मलिक शाहपुर निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद आरिज गांव के दोस्त 20 वर्षीय मोहम्म्द जान के साथ बाइक से शहर आया था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने मोहम्मद आरिज को मृत घोषित कर दिया। घायल मोहम्मद जान का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। मो। आरिज छह भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

Posted By: Inextlive