स्टूडेंटस ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया


मेरठ ब्यूरो। दीवान पब्लिक स्कूल में होम साइंस डिपार्टमेंट की ओर से इवेंट फिएस्टा 2024-25 आयोजित हुआ। इसमें दीवाली सेलिबे्रट करने के लिए कई आयोजन हुए। स्टूडेंटस ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं स्टॉल्स भी लगाए गए। आइसिंग ऑफ द केक आयोजन में पहले आइसिंग ऑफ द केक प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें 22 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विनर रही टीम को प्राइज दिया गया। टीम में शामिल प्रतिभागी दिशा, अम्बर और अनन्या को विद्यालय निदेशक एचएम राउत ने शुभकामनाएं दी। इन्हें सम्मानित भी किया गया।

इंडिया ऑन द प्लेट


इसके अलावा दीपावली के शुभ अवसर पर इंडिया ऑन द प्लेट का विशेष आयोजन भी हुआ। इसमें भी होम साइंस विभाग की स्टूडेंटस शामिल रहीं। इसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से बढक़र एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। उन्हें स्टालों पर प्रदर्शित किया गया। इस प्रतियोगिता को बेहतर और सुचारू रूप से अयोजित करने में गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा। मोनिका जोशी की विशेष भूमिका रही। स्कूल डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी और उन्हें ऐसे ही आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। ----बनाई गई रंगोली

स्कूल के सभी कोर्डिनेटर, टीचर्स और गेस्ट ने यहां बनी सभी डिश का आनंद लिया। स्टूडेंटस का का उत्साहवर्धन किया। दिवाली के अवसर को और भी शुभ बनाने के लिए खूबसूरत रंगोली भी छात्राओं ने बनाई। वहीं दीवाली प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रिंसिपल ऐके दुबे ने भी सभी के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Posted By: Inextlive