नाटिका की प्रस्तुति के दौरान बहुत से दर्शकों को भावुक होते हुए देखा गया


मेरठ ब्यूरो। जैन चेतना फोरम की ओर से महावीर जयंती भवन में नारी एक रूप अनेक नामक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नाटिका की प्रस्तुति के दौरान बहुत से दर्शकों को भावुक होते हुए देखा गया। नाटिका में जहां नारी को खलनायिका के रूप में अपने सास ससुर को वृद्धाश्रम भेजते दिखाया गया, वही उसको एक पालक, एक स्नेह और ममता से भरपूर माता, और संघर्ष करने वाली नायिका के रूप में भी दर्शाया गया। प्रतिभागियों को दिए पुरस्कार जैन चेतना फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, व जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संयोजिकाओं रूपाली जैन और निशु जैन को दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण प्रवीण जैन साइकिल वालों ने किया ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर आलोक जैन रत्नमाला, प्रमोद जैन पारस एग्रो, देवेंद्र जैन खद्दर वाले, अनिल जैन बर्फखाने वाले, संजय जैन धम्मो, विनोद जैन भ_े वाले, सुशील जैन डेरी वाले, राजकुमार जैन डेरी वाले, आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive