पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ महानगर पदाधिकारी सम्मेलन व शपथग्रहण समारोह हुआ कार्यक्रम के दौरान 51 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

मेरठ (ब्यूरो)। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ महानगर पदाधिकारी सम्मेलन व शपथग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 51 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। सम्मेलन मेें मेरठ महानगर के सभी पदाधिकारी व तीनों विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे। बोम्बे बाजार स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। संचालन महानगर प्रवक्ता अशोक टकसालिया ने किया। समारोह में मेरठ महानगर से 51 पदाधिकारी की बड़ी टीम की घोषणा महानगर अध्यक्ष विजय राठी ने की।

पदाधिकारी नियुक्त किया गया
इस मौके पर शहर के सभी बाजारों के प्रमुख व्यापारियों को संगठन में पदाधिकारी नियुक्त किया गया। महानगर कमेटी में अध्यक्ष विजय राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ। अलमास खान, राजकुमार मेंदीरत्ता, उपाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह आहुजा, फहीम अख्तर, गिरीश शर्मा, विपिन चन्द्र जोशी, आसिफ खान, अशोक शर्मा, सौरभ कौशिक, कोषाध्यक्ष श्याम पारूथी, महामंत्री मानव ठेकेदार, ज़ुबैर अहमद, सचिव पद पर आतिश अग्रवाल, ललित चौहान सहित 51 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए।

उत्पीडऩ का शिकार हो रहे व्यापारी
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देता है। बावजूद इसके उपेक्षा का शिकार है। फूड विभाग, श्रम विभाग, जीएसटी तथा बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग के नाम पर निरंतर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है अगर व्यापारियों का उत्पीडऩ बंद नहीं हुआ तो संगठन सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होगा।

Posted By: Inextlive