Lucknow Weather News: पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं और बूंदा बांदी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिली। इसी के कारण पूरे शहर का तापमान काफी कम रहा। बुधवार को भी शहर में पूरे दिन कहीं धीरे तो कहीं तेज बारिश होती रही जिससे मौसम सुहाना हो गया।


लखनऊ (ब्यूरो)। पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं और बूंदा बांदी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिली। इसी के कारण पूरे शहर का तापमान काफी कम रहा। बुधवार को भी शहर में पूरे दिन कहीं धीरे तो कहीं तेज बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। दिन भर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा।राजधानी में हुई पूरे दिन बारिश


बुधवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ था और कुछ इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी। ऐसा ही मौसम पूरे दिन बना रहा और धीरे-धीरे शहर भर में बारिश होती रही। इस मौसम में छाते और रेन कोट की बिक्री बढ़ गई है। सड़क पर दो पहिया वाहन चालक रेन कोट पहने नजर आए। इसके अलावा कई लोग रंग बिरंगे छाते भी लिए हुए थे।3 दिन तक मध्यम बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने बुधवार को 4.3 एमएम बारिश दर्ज की। आंचलिक मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट मो। दानिश ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और अगले 2-3 दिन तक राजधानी में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों का तापमानडेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान27 जून 35.5 डिग्री सेल्सियस 27.7 डिग्री सेल्सियस28 जून 40.3 डिग्री सेल्सियस 29.2 डिग्री सेल्सियस29 जून 33.8 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस30 जून 36.3 डिग्री सेल्सियस 28.1 डिग्री सेल्सियस

1 जुलाई 33.6 डिग्री सेल्सियस 27.5 डिग्री सेल्सियस2 जुलाई 32.3 डिग्री सेल्सियस 27.5 डिग्री सेल्सियसकैसा रहेगा आज का मौसमआसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और 27 डिग्री के आसपास रहेगा।

Posted By: Inextlive