Lucknow News: एक अकाउंटेंट ने अपनी शादी के महज 404 दिन बाद ही प्रेशर कुकर से कूच कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिस वक्त उसने अपनी पत्नी पर हमला किया वह किचन में थी। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह खुद को खत्म करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ा।


लखनऊ (ब्यूरो)। अग्नि के सात फेरे लेकर जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाने वाले एक अकाउंटेंट ने अपनी शादी के महज 404 दिन बाद ही प्रेशर कुकर से कूच कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिस वक्त उसने अपनी पत्नी पर हमला किया वह किचन में थी। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह खुद को खत्म करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ा। ट्रेन आने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पति ने पुलिस के सामने जो सच बताया उससे सभी के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भागीरथी अपार्टमेंट के फ्लैट से उसकी पत्नी का खून से सना शव बरामद किया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नर्स की मां की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


फ्लैट में किराए पर रह रहे थे

मूलरूप से बिसवां सीतापुर निवासी आयुषी मिश्रा (28) मेदांता अस्पताल में नर्स थीं। आयुषी की शादी 8 मई 2023 को सीतापुर महौली निवासी नितिन मिश्रा (30) से हुई थी। शादी के बाद से दोनों भागीरथी अपार्टमेंट में बने पीएम आवास में किराए पर रहते थे। फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला पर कुछ दिन बाद से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी थी। कभी-कभी दोनों के बीच विवाद फ्लैट के बाहर तक सुनाई देते थे। आस-पास के लोगों का कहना है कि इनका मकान बी31/एफ 4 पर है। मंडे को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच नितिन और आयुषी के बीच फिर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद बात इतना आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच झड़प होने लगी। आयुषी खुद को बचाने के लिए किचन में गई। पीछे-पीछे नितिन भी पहुंच गया।प्रेशर कूकर से लगातार वार करता रहानितिन को देख आयुषी ने जैसे ही गेट बंद करने का प्रयास किया उसने दरवाजे को धक्का मारकर खोल दिया। नितिन ने पहले आयुषी को कई थप्पड़ मारे। इसके बाद गुस्से में आकर प्रेशर कुकर मारना शुरू कर दिया। उसने आयुषी के चेहर को ऐसे कूचा कि पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव पड़ा था। पूरे किचन पर खून के धब्बे थे। आयुषी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।हत्या के बाद सुसाइड करने जा रहा था

नितिन ने आयुषी की हत्या के बाद खुद को भी खत्म करने का प्रयास किया। वह फ्लैट से निकलकर पैदल ही भागते हुए पास के रेलवे ट्रैक की तरफ गया। हालांकि, मारपीट के दौरान उसके पैर में फैक्चर होने से वह ट्रैक पर पहुंचने से पहले ही गिर गया। उसके कपड़े में खून सना देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी ने पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर- 2 में उसे भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में नितिन ने हत्या की कहानी सुनाई।अपनी मां का सहारा थी आयुषीआयुषी के पिता की पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां पिंकी देवी के लिए आयुषी इकलौता सहारा थी। पढ़ाई के बाद आयुषी ने मेदांता हॉस्पिटल में नर्स की जॉब शुरू की। अपनी काबिलियत के बल पर उसने हॉस्पिटल की इमरजेंसी सर्विस में अपनी जगह बनाई थी। हॉस्पिटल में उसके काम की साथी कर्मचारी तारीफ करते थे। हालांकि, आयुषी और नितिन के मैरिटल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसकी भी बहुत लोगों को जानकारी थी। आयुुषी की मां पिंकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस कर लिया है।

Posted By: Inextlive