Lucknow News: राजधानी में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। तेज धूप और हीट वेव के कारण तापमान बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। सोमवार को शहर में इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री था।


लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। तेज धूप और हीट वेव के कारण तापमान बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। सोमवार को शहर में इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री था। वहीं, मंगलवार को भी गर्मी बहुत ज्यादा थी। शहर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा जोकि सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा था और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री रहा जोकि सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा था। इसी कारण रात में भी लोग परेशान रहे।मानसून के लिए करना होगा इंतजारआंचलिक मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट मो। दानिश ने बताया कि कुछ दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन अभी मानसून के लिए इंतजार करना होगा। पहले बिहार और झारखंड में मानसून आएगा, जिसके बाद यहां इसकी दस्तक की संभावना है।पिछले सात दिनों का तापमान11 जूनअधिकतम-44.7न्यूनतम-31.0
12 जूनअधिकतम-44.8न्यूनतम-30.613 जूनअधिकतम-44.7न्यूनतम-30.014 जूनअधिकतम-45.3न्यूनतम-31.315 जूनअधिकतम-44.1न्यूनतम-31.316 जूनअधिकतम-45.6न्यूनतम-31.417 जूनअधिकतम-46न्यूनतम-31.6आज का मौसम


शहर में आज आसमान लगभग साफ रहेगा और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। साथ ही, शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा।गर्मी से राहत दिलाएगी पानी की बौछार, छांव में बैठने की होगी व्यवस्थालगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए एक बार फिर से नगर निगम की ओर से अपने प्लान में चेंज किया गया है। एक तरफ जहां अस्थाई शेल्टर्स हाउस बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे एरिया भी चिन्हित किए जा रहे हैैं, जहां पर लोगों को छांव की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां पर पानी के छिड़काव के साथ ही अस्थाई सीटिंग व्यवस्था के लिए कैंप भी बनाए जा रहे हैैं।मंडलायुक्त ने दिए निर्देशमंडलायुक्त डॉ। रोशन जैकब की ओर से हीट वेव को देखते हुए कई बिंदुओं पर नगर निगम को निर्देश जारी किए गए हैैं। इन बिंदुओं में साफ है कि पहले तो कूलिंग प्वाइंट्स में पेयजल व कूलर की व्यवस्था की जानी है साथ ही कई स्थानों पर पेयजल के भी इंतजाम किए जाने हैैं। जिससे गर्मी में बाहर निकल रहे लोगों को राहत मिल सके।टैैंकर से जलापूर्ति

अगर किसी एरिया में पेयजल की समस्या सामने आती है, तो वहां पर टैैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी। जिससे एरिया में रहने वाले लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं, अगर कहीं पानी के प्राकृतिक स्त्रोत सूखे पड़े हैैं तो उन्हें भी ठीक कराया जाएगा। जिससे जनता को भरपूर पानी मिल सके।नए स्टॉपेज शेल्टर्सनगर निगम की ओर से 30 से अधिक प्वाइंट्स पर नए स्टॉपेज शेल्टर्स भी बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह शेल्टर्स उन्हीं स्थानों पर बनाए जा रहे हैैं, जहां पब्लिक का मूवमेंट अधिक रहता है। इसके साथ ही जो पूर्व में शेल्टर्स बने हुए हैैं, उनकी भी कंडीशन बेहतर कराई जा रही है, जिससे पब्लिक को लाभ मिल सके।

Posted By: Inextlive