Diwali 2023: दिवाली भैया दूजा और छठ पूजा के दौरान यात्री लोड काफी बढ़ जाता है। इसेे देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इनका संचालन 10 से 20 नवंबर के बीच किया जाएगा।


लखनऊ (ब्यूरो)। त्योहार पर घर आने और बाद में जाने वालों की संख्या सर्वाधिक रहती है। ट्रेनों में लोगों को रिजर्वेशन तक नहीं मिलता है। ऐसे में बसें ही आम यात्रियों को राहत देती हैं। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया है। लखनऊ क्षेत्र के विभिन्न डिपो से करीब 310 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।चलेंगी अतिरिक्त बसें


दिवाली, भैया दूजा और छठ पूजा के दौरान यात्री लोड काफी बढ़ जाता है। इसेे देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इनका संचालन 10 से 20 नवंबर के बीच किया जाएगा। खासतौर पर आनंद विहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि संबद्ध मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसमें साधारण और एसी जनरथ बसें सभी शामिल हैं। ये बसें, चारबाग, कैसरबाग, अवध, हैदरगढ़, आलमबाग से चलाई जाएंगी। इसके लिए आरएम आके त्रिपाठी द्वारा जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।ये दिए गये निर्देशसभी बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, यात्री सुविधा, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखने का निदेश दिया गया है। अगर प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है तो सभी मार्गों-क्षेत्रों को अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जा सकती हैं।

यहां के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें-लखनऊ से गोरखपुर-44 बसें-लखनऊ से दिल्ली-51 बसें-लखनऊ से बहराइच-13 बसें-लखनऊ से कानपुर-17 बसें-लखनऊ से आजमगढ़-7 बसें-लखनऊ से देहरादून-15 बसें-लखनऊ से हरिद्वार-12 बसें-लखनऊ से वाराणसी-10 बसें-लखनऊ से प्रयागराज-35 बसें-लखनऊ से आगरा-मथुरा वाया एक्सपे्रस वे-20 बसें-लखनऊ से रायबरेली-30 बसें

Posted By: Inextlive