संडे को भैरवघाट इंटेक प्वाइंट और जलकल मुख्यालय बेनाझाबर की लाइट गायब रहने से सिटी की वाटर सप्लाई प्रभावित रही. जलकल के जेएडपीएस और ओवरहेड टैंक फुल न होने से लो प्रेशर में वाटर सप्लाई हुई. भैरोघाट इंटेक प्वाइंट से डेली 20 मिलियन लीटर वाटर लेकर जलकल मुख्यालय में ट्रीट किया जाता है.

कानपुर (ब्यूरो)। संडे को भैरवघाट इंटेक प्वाइंट और जलकल मुख्यालय बेनाझाबर की लाइट गायब रहने से सिटी की वाटर सप्लाई प्रभावित रही। जलकल के जेएडपीएस और ओवरहेड टैंक फुल न होने से लो प्रेशर में वाटर सप्लाई हुई। भैरोघाट इंटेक प्वाइंट से डेली 20 मिलियन लीटर वाटर लेकर जलकल मुख्यालय में ट्रीट किया जाता है। लेकिन संडे सुबह करीब 9 बजे भैरवघाट इंटेक प्वाइंट और जलकल मुख्यालय की लाइट गुल हो गई। इसकी वजह से न तो वाटर जलकल मुख्यालय में और न ही वहां से 28 जोनल पंङ्क्षपग स्टेशंस को भेजा जा सका।

ट्रीट नहीं हो पाया रॉ वाटर

मुख्यालय के जूनियर इंजीनियर रवि प्रकाश ने बताया कि सुबह 9 बजे भैरवघाट के साथ बेनझाबर मुख्यालय की लाइट चली गई, जो शाम 4 बजे आई। इस वजह से जोनल पम्पिंग स्टेशंस को ट्रीटकर वाटर सप्लाई के लिए पानी नहीं भेजा जा सका। जोनल पम्पिंग स्टेशन और ओवरहेड टैंक खाली रहने से शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित रही। सबसे अधिक समस्या प्रेमनगर, गांधीनगर, परमट, सूटरगंज, ग्वालटोली, परेड, चमनगंज, बेकनगंज, हर्षगनगर, अशोक नगर, रामबाग, जवाहर नगर, नेहरू नगर, रामकृष्ण नगर, 80 फीट रोड, दर्शनपुरवा, कौशलपुरी, लाजपत नगर, आदि मोहल्लों मे हुई।

Posted By: Inextlive