मनमाने हाउस टैक्स से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम मुख्यालय गेट पर हाउस टैक्स बिल रिवीजन कैम्प लगा रहा है. लगातार दूसरे दिन हाउस टैक्स अधिक आने की समस्या दर्ज कराने वालों का सिलसिला जारी रहा. गौरतलब है कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने मनमाने तरीके से हाउस टैक्स बिल जारी करने की समस्या कई दिनों तक प्रमुखता से पब्लिश की थी. इससे नगर निगम ऑफिसर अलर्ट हुए. पहले उन्होंने 10 परसेंट छूट की लास्ट डेट बढ़ाई और अब नगर निगम मुख्यालय गेट पर हाउस टैक्स बिल रिवीजन कैम्प भी लगाया है. अगर आप भी अपने हाउस टैक्स बिल से संतुष्ट नहीं है तो अपनी शिकायत यहां दर्ज करा सकते हैं.

कानपुर (ब्यूरो)। मनमाने हाउस टैक्स से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम मुख्यालय गेट पर हाउस टैक्स बिल रिवीजन कैम्प लगा रहा है। लगातार दूसरे दिन हाउस टैक्स अधिक आने की समस्या दर्ज कराने वालों का सिलसिला जारी रहा। गौरतलब है कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने मनमाने तरीके से हाउस टैक्स बिल जारी करने की समस्या कई दिनों तक प्रमुखता से पब्लिश की थी। इससे नगर निगम ऑफिसर अलर्ट हुए। पहले उन्होंने 10 परसेंट छूट की लास्ट डेट बढ़ाई और अब नगर निगम मुख्यालय गेट पर हाउस टैक्स बिल रिवीजन कैम्प भी लगाया है। अगर आप भी अपने हाउस टैक्स बिल से संतुष्ट नहीं है तो अपनी शिकायत यहां दर्ज करा सकते हैं।

पांच गुना टैक्स, दस गुना बिल

दरअसल नगर निगम सिटी में जीआईएस सर्वे करा रहा है। कानपुराइट्स का आरोप है कि ओनर्स से घर की डिटेल लिए बगैर ही फोटो खींचकर टैक्स बढ़ा दिया। जिससे लोगों का टैक्स पांच-पांच गुना तक हो गया और बिल दस गुना तक पहुंच गया। कई-कई गुना हाउस टैक्स का बिल आने से लोग नगर निगम की दौड़ लगाने लगे। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने उनकी समस्या प्रमुखता से पब्लिश की। जिसके बाद कई पार्षद और पूर्व पार्षदों के दल ने भी इसको लेकर आवाज उठाई।

दूसरे दिन आईं 28 शिकायतें

आखिरकार नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या पर संज्ञान लिया और मुख्यालय गेट पर हाउस टैक्स को लेकर हो रही शिकयातों को दर्ज कर हल करने को लेकर कैम्प शुरू कर दिया। पहले दिन 32 और दूसरे दिन 28 शिकायतें दर्ज हुई है। नगर निगम के चीफ टैक्स ऑफिसर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि यह कैम्प अग्र्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। सभी की हाउस टैक्स की समस्या हल की जाएगी।

Posted By: Inextlive