अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट से सिटी में कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई. उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे. केस्को की लापरवाही का आलम यह रहा कि हैरिसगंज डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में 18 घंटे लग गए.

कानपुर (ब्यूरो)। अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट से सिटी में कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। केस्को की लापरवाही का आलम यह रहा कि हैरिसगंज डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में 18 घंटे लग गए। इसके चलते कृष्णा नगर सबस्टेशन से जुड़े लालबंगला, हरङ्क्षजदर नगर, हरङ्क्षजदर नगर चौराहा, वायु विहार और चर्च क्षेत्र से जुड़े इलाकों में 20 घंटे पावल सप्लाई बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया। पीने के पानी के लिए लोग भटकते रहे।

1912 पर की कंप्लेन
लालबंगला निवासी सोनी ने बताया कि रात एक बजे न्यू बीरबल टेंट हाउस के निकट फाल्ट हुआ था। रात में ही बिजली गुल हो गई। इसके चलते लालबंगला, हरङ्क्षजदर नगर, कृष्णा नगर, वायु विहार, चर्च के पीछे के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं आने पर केस्को के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। ट्यूजडे सुबह सात बजे कर्मचारी आए और खोदाई करके चले गए, लेकिन उन्हें फाल्ट नहीं मिला।

रात में गई बिजली, सुबह आई
सर्वोदय नगर के शारदा नगर क्षेत्र में फाल्ट के चलते रात तीन बजे बिजली गुल हो गई। जो सुबह छह बजे आई। उसके बाद दोपहर 12 बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। इसी तरह एमपी मिल का हाता, गीता नगर, विनायकपुर समेत अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति भी प्रभावित रही।

Posted By: Inextlive