जाजमऊ के सरैया बाजार स्थित नाला की स्लैब शुक्रवार को सुबह भरभराकर ढह गया जिससे नाले के स्लैब पर खड़ी कार उसमें समा गई. इस दौरान आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गये. इससे क्षेत्र में खलबली मच गयी. कार नाले में बैठ गयी. बाद में क्रेन लगाकर कार को निकाला गया. क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम को सूचना देकर नाले के आसपास बैरीकेङ्क्षडग करवाई. सोमवार को नाला की स्लैब दुरुस्त करायी जाएगी.

कानपुर (ब्यूरो)। जाजमऊ के सरैया बाजार स्थित नाला की स्लैब शुक्रवार को सुबह भरभराकर ढह गया, जिससे नाले के स्लैब पर खड़ी कार उसमें समा गई। इस दौरान आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गये। इससे क्षेत्र में खलबली मच गयी। कार नाले में बैठ गयी। बाद में क्रेन लगाकर कार को निकाला गया। क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम को सूचना देकर नाले के आसपास बैरीकेङ्क्षडग करवाई। सोमवार को नाला की स्लैब दुरुस्त करायी जाएगी।

स्लैब धंसने से धंसी कार

जाजमऊ वीआइपी रोड से वाजिदपुर पंङ्क्षपग स्टेशन तक पांच मीटर तक है। नाले की स्लैब पर लोगों ने कब्जा करके दुकानें, होटल और झोपड़ी बना रखी है। शुक्रवार नाले की 20 फिट लंबी और 10 फिट गहरी स्लैब बैठ गयी। इससे खड़ी सरैया निवासी सलीम की कार नाले में बैठ गयी। कार के नीचे बैठे श्वान भी नाले में गिर गए। नाला धंसने के बाद से मोहल्ले में दहशत है। पार्षद फखर इकबाल ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर नाले के चारों ओर बैरीकेङ्क्षडग करवाई। जानकारी पाकर सपा विधायक हसन रूमी भी मौके पर पहुंचे। कई बार शिकायतों के चलते नगर निगम ने नाले से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया लेकिन विरोध के चलते दस्ते को लौटना पड़ा।

14 साल में तीसरी बार धंसा है नाला
2010 में नाले की स्लैब पर बाजार लगती है। धंसने से 24 लोग गिर गए थे। तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाकी चुटहिल हो गए।
- दिसंबर 2023 में भी नाला की स्लैब धंसा गयी थी जिसकी मरम्मत कराई गई है। नाले के पास स्थित मस्जिद जाने की सीढिय़ा नाले में समा गई। वहां तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया। लोगों ने जुमे की नमाज मदरसे में पढ़ी।

नगर निगम के जोन दो के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि पहले धंसे नाले की स्लैब बनवा दी गयी थी। कई बार नाले से अतिक्रमण हटाया गया। विरोध के कारण अभियान रुक जाता है। बैरीकेङ्क्षडग लगा दी गयी है। नाला की स्लैब ठीक कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जहां भी नाला की स्लैब जर्जर है वहां पर बैरीकेङ्क्षडग लगाया जाएगा।

Posted By: Inextlive