केमिकल की मदद से उगाए जा रहे वेजिटेबल और फ्रूट्स आपकी सेहत खराब कर रहे हैं. ऐसे में आर्गेनिक तरीके से उगने वाली सब्जियों और फलों की इम्पॉर्टेंस बढ़ गई हैं. साथ ही इनकी डिमांड भी दिन ब दिन बढ़ रही है.


कानपुर(ब्यूरो)। केमि कल की मदद से उगाए जा रहे वेजिटेबल और फ्रूट्स आपकी सेहत खराब कर रहे हैं। ऐसे में आर्गेनिक तरीके से उगने वाली सब्जियों और फलों की इम्पॉर्टेंस बढ़ गई हैं। साथ ही इनकी डिमांड भी दिन ब दिन बढ़ रही है। लेकिन, अगर आपके घर में लॉन है और आप फार्मिंग के शौकीन हैं तो आप इसका यूज ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें फ्रूट्स भी उगा सकते है। ये सब्जियां और फ्रूट्स हेल्दी तो होंगे ही, साथ ही इनका टेस्ट भी लाजवाब होगा।

ऐसे करें लॉन में फॉर्मिंग
आप फ्रेश फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स खाने के साथ साथ अपने घर के लॉन में बने गार्डन को खूबसूरत भी देखना चाहते हैैं। इसके लिए केवल फ्रूट्स और वेजिटेबल के पौधे काफी नहीं होंगे। खूबसूरती के लिए आपको स्टार्टिंग में ब्यूटीफुल फ्लावर्स के प्लांट्स को लगाना होगा। इसके बाद बची हुई जगह पर आप मौसम के हिसाब से वेजिटेबल और फ्रूट्स की फार्मिंग कर सकते हैैं।

इनकी फार्मिंग के लिए बेस्ट है लॉन
घर के लॉन मैं फ्रूट्स की अपेक्षा वेजिटेबल की फार्मिंग सबसे बेस्ट मानी जाती है। अगर हम फ्रूट्स की बात करें तो अमरूद, पपीता, आम (घर के लिए आम्रपाली वैरायटी बेस्ट) और केले को तो आप घर के गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। वहीं, अगर वेजिटेबल्स की बात की जाए तो आलू, बंद गोभी, गोभी, ब्रोकली, प्याज और लहसुन आदि को छोडक़र अन्य सभी वेजिटेबल्स को आप लॉन की क्यारी में आसानी से उगा सकते हैं।

क्यारी में बोने के लिए बेस्ट हैं ये सब्जियां
अगर आप क्यारी में वेजिटेबल फार्मिंग करने की सोच रहे हैं तो आप रोजमर्रा की लगभग सभी सब्जियों को वहां से उगा सकते हैैं। क्यारी में बोने के लिए धनिया, मिर्च, टमाटर, बैगन, लौकी, कद्दू, भिंडी, गाजर, शिमला मिर्च, पार्क, तरोई, करेला और मूली को आसानी से उगा सकते हैैं।

सीएसए से कराएं मिट्टी की जांच
अगर आप फार्मिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको मिट्टी की जांच करानी चाहिए, इसके लिए नवाबगंज स्थित सीएसए के मृदा विज्ञान विभाग में संपर्क कर सकते हैैं। इसके अलावा वेजिटेबल के प्लांट्स और बीज के लिए सीएसए के कल्याणपुर स्थित वेजिटेबल साइंस डिपार्टमेंट में कांटेक्ट कर सकते हैैं। यहां पर मिलने वाली सभी फैसिलिटी सरकारी दाम पर उपलब्ध है। इसके अलावा ऑर्गेनिक फार्मिंग करने के शौकीन लोगों को सीएसए की ओर एडवाइजरी और बायोपेस्टिसाइड के बारे में भी बताया जाता है।

अगर आपके घर में लॉन है तो रोजमर्रा की वेजिटेबल्स को वहीं पर उगाना चाहिए। यह आपके हेल्थ के लिए भी अच्छा है और उनकी देखभाल के दौरान आपकी एक्सरसाइज भी हो जाती है। पौधे, बीज या अन्य किसी जानकारी के लिए दोपहर 2 बजे तक सीएसए के कल्याणपुर स्थित वेजिटेबल साइन डिपार्टमेंट में आकर संपर्क कर सकते हैं।
-डॉ संजीव सचिन, वेजिटेबल साइंटिस्टए सीएसए

Posted By: Inextlive