बांग्लादेशी रिजवान की पत्नी हिना खालिद 19 महीने बाद कानपुर जेल से जमानत पर रिहा हुई हैैं. मूलगंज थाना पुलिस ने उन्हें पति रिजवान के साथ 11 दिसंबर 2022 को अवैध तरीके से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.


कानपुर (ब्यूरो): बांग्लादेशी रिजवान की पत्नी हिना खालिद 19 महीने बाद कानपुर जेल से जमानत पर रिहा हुई हैैं। मूलगंज थाना पुलिस ने उन्हें पति रिजवान के साथ 11 दिसंबर 2022 को अवैध तरीके से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हिना खालिद अपने पति रिजवान के साथ इंपीरियल रेजीडेंस आर्यनगर थाना ग्वालटोली में रह रही थी। हिना के पति डॉ। रिजवान अभी भी कानपुर जेल में हैैं। कानपुर जेल में 4 बांगलादेशी, दो नेपाली और दो नाइजीरियन विभिन्न मामलों में अब भी बंद हैं।

ये था पूरा मामला
मूलगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को कूटचरित दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद व उसके परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। 29 साल पहले बांग्लादेशी नागरिक रिजवान ने कानपुर के मूलगंज में रहने वाले मो। खालिद की बेटी हिना से शादी की थी, जिससे उसे दो बेटे और एक बेटी भी हैं। पुलिस ने आरोपी रिजवान के अलावा, उसकी पत्नी, ससुर और दोनों बेटे व बेटी को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस बांग्लादेशी परिवार के मोबाइल और बैंक खातों की भी जांच भी की थी। रिजवान की पत्नी हिना कुछ महिलाओं के साथ मिलकर किटी पार्टी करती थी। इस दौरान उसने महिला मित्रों को अपनी प्रेम कहानी सुनाई कि किस तरह से एक बांग्लादेशी उसके प्रेम में पड़ा। वर्तमान में इतने विदेशी बंदी हैैं कानपुर जेल में - नाइजीरिया के एकवार आवेकूटा निवासी मोसिस- नाइजीरिया के रिवर्स स्टेटर पोर्ट हारकोर्ट के अकपासो इलेमा निवासी मोसिस- बांगला देश निवासी रिजवान- नेपाल के लहुआरवा निवासी नन्द किशोर- नेपाल के भुटवल निवासी संदीप प्रसाद- बांगला देश निवासी अखी - बांगला देश निवासी नजमा

Posted By: Inextlive