दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. पूनम टंडन बुधवार को एक्शन मोड में नजर आईं. सबसे पहले उन्होंने रजिस्ट्रार के पद से प्रो. अजय सिंह को हटाकर प्रो. शांतनु रस्तोगी को नियुक्त किया.


गोरखपुर (ब्यूरो)। ऑफिस में उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ और कई पेंडिंग फाइलों का निस्तारण किया। वहीं, शाम को उन्होंने यूनिवर्सिटी हॉस्टल्स का इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इंजीनियर को दिया आदेशमहारानी लक्ष्मीबाई हॉस्टल में इंस्पेक्शन के दौरान वीसी ने स्टूडेंट्स से चर्चा कर हॉस्टल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। संत कबीर हॉस्टल में उन्होंने स्टूडेंट्स से मिलकर मेस संचालन, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई पर चर्चा और उनका पक्ष जाना। उन्होंने इंजीनियर को दो दिन के अंदर दोनों हॉस्टल्स में पेयजल की व्यवस्था को ठीक करने का आदेश दिया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो। शांतनु रस्तोगी, प्रो। उमेश यादव, प्रो। अनिल यादव, डॉ। महेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्र मोहन सिंह सहित अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


हॉस्टल्स में इंस्पेक्शन कर स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम की जानकारी ली। उसे जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग लिया जाएगा। प्रो। पूनम टंडन, वीसी, डीडीयूजीयूरजिस्ट्रार बने प्रो। शांतनु रस्तोगी

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो। पूनम टंडन ने बुधवार को फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रो। शांतनु रस्तोगी को यूनिवर्सिटी का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया। तत्कालीन रजिस्ट्रार विश्वेश्वर प्रसाद के ट्रांसफर के बाद अब तक रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी प्रो। अजय सिंह के पास थी। लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएचडी प्रो। शांतनु रस्तोगी लगभग 30 वर्ष से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। जर्मनी की फेमस अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट फेलोशिप से सम्मानित प्रो। रस्तोगी एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रहें हैं। प्रो। रस्तोगी फिजिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी और डीन साइंस समेत यूनिवर्सिटी के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बुधवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। रजिस्ट्रार बनाए जाने पर यूनिवर्सिटी परिवार के टीचर्स, अधिकारियों, कर्मचारियों व स्टूडेंट्स ने उन्हें बधाई दी।

Posted By: Inextlive