पादरी बाजार बिजली घर में शनिवार को दोपहर 2 बजे अचानक 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से लक्ष्मीपुर और पादरी बाजार फीडर की सप्लाई ठप हो गई.


गोरखपुर (ब्यूरो)। वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर दूसरे ट्रांसफॉर्मर से फीडर्स को जोड़ कर सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है। बिजली सप्लाई ठप होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम करीब 8 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई। सात हजार परिवार प्रभावितपादरी बाजार बिजली घर का शनिवार की दोपहर 2 बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर तकनीकी खराबी से जल गया। इसी सबस्टेशन से दो फीडर को सप्लाई दी जाती है। बिजली सप्लाई ठप होने से मानस बिहार कॉलोनी, इंद्रप्रस्थपुरम, शब्दीपुरम, सरस्वतीपुरम, पादरी बाजार आदि इलाके की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे पानी का संकट गहरा गया। इंवर्ट भी जवाब दे गए। इसकी वजह से फीडर से जुड़े करीब 7 हजार परिवार के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर रात तक नहीं आई सप्लाई
कंज्यूमर्स बिजली अभियंता को फोन कर सप्लाई बहाल होने की जानकारी लेते रहे। हालांकि, रात 9 बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। मानस बिहार निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि दोपहर में बिजली सप्लाई बंद हुई। रात तक नहीं आई। इसके चलते काफी दिक्कत उठानी पड़ी रही है। राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियंता और बिजली कर्मचारियों के पास फोन किया गया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। बाद में पता चला कि ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से सप्लाई ठप हुई है। पादरी बाजार बिजली घर में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इसकी वजह से सप्लाई बाधित हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रोस्टर वार सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया गया है। करीब 8 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई है। ई। संदीप मौर्या, एक्सईएन विघुत वितरण खंड प्रथम

Posted By: Inextlive