जिले के गगहा और हरपुर बुदहट दो किशोर की डूबकर मौत हो गई. दोनों किशोर अपने-अपने दोस्तों के साथ ताल में नहाने गए थे.


गोरखपुर (ब्यूरो)। नहाने के दौरान गहरे में पानी में जाने की वजह से दोनों किशोर डूब गए और उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत से दोनो परिवार में मातम छाया हुआ है। यह कोई पहला मौका नहीं है। क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में नदियों के जलस्तर बढऩे के बाद कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां नहाने और मस्ती करने के दौरान कई किशोर और युवा नदी की गहराई में शमा गए। दोस्तों संग नहाने गया था राजगगहा थाना एरिया के ग्राम पंचायत मजुरी में दोस्तों संग गनगरी नाले में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर घर की इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार, मजूरी निवासी बलराम का बेटा राज (14) अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को गांव के पास गनगरी नालें में स्नान करने गया था। तीनों बच्चे बारी-बारी से नालें में कुद कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान राज गहरे पानी में चला गया, जो काफी देर तर ऊपर नहीं आया। इसके बाद उसके दोस्त अभय (9) और रिटू (17) ने देखा की काफी देर होने के बाद राज कहीं नहीं दिख रहा। इसके बाद उन्होंने भागकर गांव के लोगों को सूचित किया। रात लगभग आठ बजें रात तक खोजबीन के बाद भी राज का कुछ अता-पता नहीं चला। सूचना पर गगहा पुलिस मौके और नायब तहसीलदार बांसगांव भी राजस्व टीम के साथ पहुंचे। देर रात स्थानीय युवकों के प्रयास से राज का शव मिला, जिसके बाद पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राज घर का इकलौता चिराग था। परिजन राज का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे इसलिए पंचनामा बनवाकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। दीपक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ताल में नहाने गए किशोर की डूबकर मौतहरपुर बुदहट। क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत में गुरुवार को ताल में नहाने गया एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर का शव 22घंटे बाद ताल से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भीटी रावत के रहने वाले शिव शंकर के बेटा नितीश कुमार (16) अपने दोस्तों के साथ गांव के बगल में स्थित तालाब में नहाने गया था। ताल में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शुक्रवार को सुबह से एसडीआरएफ व गोताखोर ने उसकी लगतार तलाश जारी रखी। करीब 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दिन में दो बजे ताल से नीतीश का शव बरामद हुआ। शव बाहर आते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अवैध खनन से गहरा हुआ तालपिता शिव शंकर व ग्रामीणों ने बताया अवैध खनन के कारण ताल गहरा हो गया है। लगातार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इस पर न ध्यान दिया और न ही कोई कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने मामले को लेकर कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में सहजनवां एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहां आपदा के तहत शासन से मिलने वाली राशि दी जायेगी, जिसके लिए पीएम रिपोर्ट का होना आवश्यक है।

Posted By: Inextlive