नवरात्र की षष्ठी से दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को धूमधाम से राप्ती तट डोमिनगढ़ महेसरा पर बने कृत्रिम तालाब में किया गया. इस दौरान भक्तों ने अंतिम पलों में माता की आरती कर मंगलकामना की. प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला रविवार की देर रात तक जारी रहा.

गोरखपुर: शनिवार की सुबह से ही दुर्गापूजा समितियों के सदस्य विसर्जन की तैयारियों में जुट गए। इस बीच माता की गोद भराई की गई। शाम को देवी प्रतिमाओं के साथ समितियों के सदस्य और श्रद्धालु सड़कों पर निकले तो वातावरण देवीमय हो गया।

यहां से निकला जुलूस


सिटी में स्थापित छोटी-बड़ी प्रतिमाएं जुलूस मार्ग आर्यनगर बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर, बसंतपुर होते हुए राजघाट पहुंची जहां प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा- अर्चना और आरती के बाद क्षमायाचना की गई। इसके बाद प्रतिमाओं को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित कर दिया गया। पहले दिन शनिवार को दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे, कालीबाड़ी सहित तमाम जगहों के एक हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन के हुआ।

सिंदूर खेला की धूम


बंगाली समुदाय द्वारा सिटी में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष शनिवार को महिलाओं सिंदूर खेल माता से सुहाग की लंबी उम्र मांगी। दुर्गाबाड़ी परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर बंगाली समाज की महिलाएं पहुंचीं और माता को सिंदूर लगा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज में भी सिंदूर खेला की परंपरा का निर्वहन किया गया।


1200 प्रतिमाओं का विसर्जन


गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। रविवार की रात नौ बजे तक लगभग 1200 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। नगर निगम की ओर से इसके लिए पांच कृत्रिम पोखरे बनाए गए हैं। विसर्जन के साथ उसमें पानी भरने का सिलसिला भी जारी रहा। विसर्जन के मार्ग एवं पोखरों के आसपास सफाई भी होती रही। नगर आयुक्त गौरव ङ्क्षसह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने ड्यूटी पर लगे कर्मियों का हौसला बढ़ाया। रविवार की रात नौ बजे तक एकला बांध के पास लगभग 834, डोमिनगढ़ में 170 व महेसरा में लगभग डेढ़ सौ प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है।

व्यवस्था में जुटा रहा नगर निगम


नगर आयुक्त के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, निरंकार ङ्क्षसह, शिवपूजन यादव, मुख्य अभियंता संजय चौहान विसर्जन स्थल एवं मार्ग का निरीक्षण करते रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोकलेन एवं जेसीबी का अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों पर पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा, शौचालय की व्यवस्था है। यहां 1800 ट््यूबलाइट लगाई गई हैं। विसर्जन के साथ-साथ नगर निगम की टीम पोखरों की सफाई भी कर रही है। जिससे दूसरी प्रतिमाओं के लिए भी स्थान मिल सके।


राघव-शक्ति मिलन की परंपरा


सिटी का बसंतपुर तिराहा मंगलवार को राघव और शक्ति मिलन की अद्भुत परंपरा का साक्षी बना। बसंतपुर तिराहे पर बर्डघाट रामलीला के श्रीराम ने दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती उतारी। इस अद्भुत परंपरा को देख लोग भाव विभोर हो गए। बर्डघाट रामलीला के श्रीराम, रावण का वध के पश्चात रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान से बसंतपुर तिराहे पर पहुंचे। वहीं, दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा महानगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बसंतपुर चौराहे पर पहुंची। जहां राम और शक्ति का मिलन हुआ। इस परंपरा का साक्षी बनने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर डॉ। मंगलेश श्रीवास्तव के साथ राघव-शक्ति मिलन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव, राकेश वर्मा, संजय गुप्ता, अनुराग मझवार, गणेश वर्मा, संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।


धू-धू कर जला रावण


रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया। लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए राम ने रावण पर अग्निबाण चलाकर पुतले का दहन किया। इसके के साथ ही रावण का अहंकार धू-धूकर जल गया। कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दिखाया कि इंद्रजीत, अहिरावण और कुंभकरण के वध के बाद रावण युद्ध करने के लिए जाता है। राम से भयंकर युद्ध होता है। राम रावण का सर काट देते हैं फिर भी रावण को नया सर उगता है। ऐसा बार बार होता है। इस पर विभीषण के कहने पर श्री राम उसके नाभि में तीर मारते हैं और नाभि का अमृत सूख जाता है। रावण गिर पड़ता है। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, हिमांशु वर्मा, पुष्प दंत जैन, राजीव रंजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

बर्डघाट में रावण वध का मंचन


श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में लीला समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा, महमंत्री हरिद्वार वर्मा, वि वर्मा, कन्हैया वर्मा, अनिल बरनवाल, अरविंद बरनवाल, जय अग्रहरि, मृणाल बरनवाल, भरत बरनवाल राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive