रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के बीच बनने वाले नए फुट ओवरब्रिज एफओबी की डिजाइन पर मुहर लगा दी है। जल्द ही नई डिजाइन के आधार पर प्लेटफार्म नंबर एक पर एफओबी का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही प्लेटफार्मों पर यात्रियों का आवागमन सुगम हो जाएगा।


गोरखपुर : गतिशक्ति ने एफओबी की नई डिजाइन तैयार की है। नया वाला एफओबी छह मीटर चौड़ा बनेगा। जो रेल लाइनों के बीच बिना पिलर (खंभा) के तैयार होगा। छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। मुख्य गेट पर स्थित बीच वाला मुख्य एफओबी 16 सितंबर 2023 से ही बंद हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर स्थित एफओबी पर लोड के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। एक से दूसरे प्लेटफार्मों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। प्लेटफार्मों पर आवागमन करने वाले बुजुर्ग, महिला, मरीज और बच्चे एक साल से परेशान हैं।

- गोरखपुर जंक्शन का पुनर्विकास हो रहा है। नव निर्माण आरंभ है। नए एफओबी निर्माण के लिए तैयार नई डिजाइन का अनुमोदन मिल गया है। यथाशीघ्र एफओबी का निर्माण शुरू हो जाएगा। - पंकज कुमार ङ्क्षसह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- पूर्वोत्तर रेलव

Posted By: Inextlive