बरेली कालेज में रोहित शर्मा की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया. गुरुवार को बरेली कालेज के कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के कर्मचारियों ने सेल्फ फाइनेंस के निदेशक डा. एपी ङ्क्षसह को घेर लिया. उनका कहना था कि रोहित की नियुक्ति गलत तरीके से चुपचाप की गई है. मस्टररोल के कर्मचारियों को भी इसी तरह से नियुक्त किया जाए.


बरेली (ब्यूरो)। बरेली कालेज में रोहित शर्मा की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गुरुवार को बरेली कालेज के कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के कर्मचारियों ने सेल्फ फाइनेंस के निदेशक डा। एपी ङ्क्षसह को घेर लिया। उनका कहना था कि रोहित की नियुक्ति गलत तरीके से चुपचाप की गई है। मस्टररोल के कर्मचारियों को भी इसी तरह से नियुक्त किया जाए।
लंबे समय से कर रहे काम
गुरुवार को अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल सेल्फ फाइनेंस के निदेशक के कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रकेश ङ्क्षसह और सुनील कुमार सेल्फ फाइनेंस के निदेशक से बात कर रहे थे। उनका कहना था कि 18 कर्मचारी मस्टररोल पर कालेज में लंबे समय से काम कर रहे हैं। इनकी भी रोहित शर्मा की तरह की नियुक्ति कर दी जाए। ऐसा नहीं करने पर रोहित की नियुक्ति भी रद्द होनी चाहिए। जब उसे पहले गलत प्रपत्र होने पर नौकरी से निकाल दिया गया था तो अब किस आधार पर नौकरी दी गई है।

करने लगे हस्तक्षेप
निदेशक कार्यालय से बाहर निकालने के बाद कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष और सचिव से स्थाई कर्मचारियों ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि निदेशक से बात हो रही थी इस बीच दोनों कर्मचारी बीच में हस्तक्षेप करने लगे। यह दोनों कर्मचारी चीफ प्राक्टर कार्यालय कार्यालय में तैनात हैं, इनका निदेशक, कार्यालय से कोई लेना देना नहीं हैं। इन्होंने बीच में बोलकर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज भी की है। मामले में आरोपितों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दे दी गई। निर्देशक से वार्ता करने में प्रमुख रूप से शैलेश कुमार मिश्रा, विजय पटेल, मदन कुमार श्रीपाल गंगा प्रसाद,जसबीरच्,बच्ची देवी राठौर, ज्योति सावित्री देवी,आशा रानी आदि मौजूद थे।

वर्जन
रोहित शर्मा की नियुक्ति प्रबंधन के अनुमोदन पर हुई है। वह 2016 में अस्थायी कर्मचारी थे। प्रपत्रों में गलती होने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। अब उसने प्रपत्र सही करा लिए हैं। मैंने कोई गलती नहीं की है। मेरी शिकायत करनी हैं तो प्रबंधन से करें।
प्रो। एसपी सिंह , निदेशक सेल्फ फाइनेंस, बरेली कालेज

Posted By: Inextlive