सिरौली की घटना के बाद पुलिस ने पटाखा पकडऩे की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस-प्रशासन ने दो दिनों के भीतर करीब 98.80 ङ्क्षक्वटल अवैध पटाखा बरामद किया है. इसमें से आठ ङ्क्षक्वटल कस्बे के ही एक घर से और दूसरे दिन करीब 90 ङ्क्षक्वटल कुरतरा गांव के बाहर एक गोदाम से जब्त किया.

बरेली (ब्यूरो)। सिरौली की घटना के बाद पुलिस ने पटाखा पकडऩे की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस-प्रशासन ने दो दिनों के भीतर करीब 98.80 ङ्क्षक्वटल अवैध पटाखा बरामद किया है। इसमें से आठ ङ्क्षक्वटल कस्बे के ही एक घर से और दूसरे दिन करीब 90 ङ्क्षक्वटल कुरतरा गांव के बाहर एक गोदाम से जब्त किया। पटाखा भंडारण का विवरण गोदाम मालिक नहीं दे पाया। इसकी वजह से उसे सील कर दिया गया और दोनों मामलों में फतेहगंज पश्चिमी थाने में अलग-अलग प्राथमिकी लिखाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार देर रात तक पुलिस पटाखों का वजन आदि करने के साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी रही।
32 पेटी मिले पटाखा

बुधवार को प्रशासन की टीम के साथ पुलिस ने घनी आबादी के ओम बाबू गुप्ता के घर पर छापेमारी की थी। वहां से पुलिस को 32 पेटियों में 8.80 ङ्क्षक्वटल पटाखे मिले थे। इसके बाद पुलिस सभी पटाखों को थाने लेकर आ गई। सभी को सीज कर दिया गया। दूसरी सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम ने राधे फायर वक्र्स के मालिक प्रवीन अग्रवाल के कुरतरा गांव स्थित गोदाम पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने 90 ङ्क्षक्वटल अवैध पटाखा बरामद किया। प्रवीन के पास कस्बे में पटाखे बेचने का लाइसेंस हैं, लेकिन उन्होंने अवैध रूप से उनका भंडारण भी किया हुआ था। जिसकी वजह से उनके विरुद्ध भी पुलिस प्राथमिकी की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कुरतरा गांव में प्रवीन ने खेतों के पास अपना एक गोदाम बनाया हुआ था। वहां पर भूसा भी पड़ा था, जानवर भी बंधे हुए थे। आस-पास फसल भी है। कुछ लोगों का आना जाना रहता है। करीब तीन लोगों की वहां पर ड्यूटी भी लगाई गई है। लोगों की जान और जानवरों की जान को खतरे में डालकर प्रवीन ने अवैध रूप से 271 पेटियों में 90 ङ्क्षक्वटल पटाखों का भंडारण कर लिया। यह पटाखा कहां से आया इस बारे में वह कोई भी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया और पटाखों का वजन करना शुरू किया। पूरे दिन की प्रक्रिया के बाद पता चला कि अवैध रूप से करीब 90 ङ्क्षक्वटल पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। यदि वहां पर किसी तरह से कोई घटना होती तो इतने बारूद से आस-पास के लोगों को भी काफी नुकसान होता। दोनों दिन की कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की टीम ने दो दिनों में कुल 98.80 ङ्क्षक्वटल अवैध पटाखों को पकड़ा है।

वर्जन ::
दोनों मामलों में प्राथमिकी कराई जा रही है, अब तक करीब 98.80 ङ्क्षक्वटल अवैध पटाखों के भंडारण को पकड़ा जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
-- नितिन कुमार, सीओ हाईवे।

Posted By: Inextlive