नगर निगम में स्मार्ट सिटी की बैठक में शहर की महिला बुद्धिजीवियों ने की शिरकत

पिछले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में युवाओं का सहयोग न लेने पर निगम पर साधा निशाना

BAREILLY:

शहर को स्मार्ट सिटी की शक्ल देने के लिए बनाए जा रहे प्रोजेक्ट पर अब शहर की महिलाओं ने भी राय शुमारी दी है। सैटरडे सुबह नगर निगम में सिटीजन कंस्लटेंट बैठक में शहर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने शिरकत की। बैठक में महिलाओं ने भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए रामगंगा आवास योजना को खारिज किया। महिलाओं ने शहर से बाहर रामगंगा योजना के बजाए शहर में ही स्मार्ट सिटी की बुनियाद रखे जाने की वकालत की है। इसके लिए रेट्रोफिटिंग के तहत सैटेलाइट से ही स्मार्ट सिटी बनाए जाने का सुझाव दिया। वहंीं सैटरडे शाम को हुई सिटीजन कंसल्टेंट बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने मेयर डॉ। आईएस तोमर व नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव संग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर चर्चा की। व्यापार मंडल ने भी रेट्रोफिटिंग के तहत शहर के अंदर

डेवलेपमेंट पर जोर देने का सुझ्ाव दिया।

युवाओं को क्यों नकारा

बैठक में बीसीबी की प्रोफेसर वंदना मिश्र, साहू राम स्वरूप ग‌र्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ। शशि बाला राठी, कस्तूरबा ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ। रश्मि जायसवाल, सैक्रेड हा‌र्ट्स की प्राचार्या राधा सिंह, इस्लामिया ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या चमन जहां समेत बीसीबी टीचर डॉ। चारू मेहरोत्रा मौजूद रही। बैठक के दौरान महिलाओं ने पिछले साल स्मार्ट सिटी के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट पर भी सवालिया निशान उठा दिए। महिलाओं ने पिछली बार स्मार्ट सिटी के लिए चलाई गई मुहिम में स्टूडेंट्स व युवाओं को शामिल न किए जाने पर सवाल दागे। महिलाओं ने एनएसएस व एनसीसी के युवाओं तक भी स्मार्ट सिटी मुहिम न पहुंचाने पर चिंता जताई। साथ ही मौजूदा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए स्कूल व कॉलेज अथॉरिटी से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं का सहयोग लेने का सुझाव भी दिया।

Posted By: Inextlive