- उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को किया बेचैन

- मिनिमम टेम्प्रेचर ने दस सालों का तोड़ा रिकॉर्ड

BAREILLY:

उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बीती रात को पड़ी फुहारों ने उमस में और इजाफा कर दिया है। आलम यह है कि मिनिमम टेम्प्रेचर ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मैक्सिमम पर पहुंच गया है। वेदर एक्सपर्ट की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं हैं। बल्कि आने वाले दिनों में तन झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी। हालांकि, 18 मई को बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जो कि बदन झुलसा रही गर्मी से राहत दे सकती है।

दस साल का रिकॉर्ड टूटा

पिछले 10 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो सैटरडे को मिनिमम टेम्प्रेचर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के मुताबिक सैटरडे को मिनिमम टेम्प्रेचर 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले दस सालों में सबसे अधिक रहा। 2008 से 2015 के बीच मिनिमम टेम्प्रेचर 22.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर कभी नहीं गया। जून तक आते-आते यह आकंड़ा और बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।

उत्तरी हवाओं का बंद होना

उमस भरी गर्मी के पीछे का रीजन उत्तरी हवाओं का बंद होना हैं। जो कि ठंडक का अहसास लाती है। प्रजेंट टाइम में हवाएं दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चल रही है। इनकी रफ्तार कम और दिशा बार-बार बदलने से मौसम गर्म हो रहा है। गर्मी के इतनी अधिक है कि शहरवासी सुबह 9 बजे के बाद ही घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। सैटरडे को तेज धूप के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग नजर भी आए तो वह धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा, टोपी या गमछा बांधे दिखे।

मिनिमम टेम्प्रेचर मई मंथ

2016 - 27.1

2015 - 22.8

2014 - 20.0

2013 - 19.7

2012 - 22.0

2011 - 20.1

2010 - 20.0

2009 - 21.4

2008 - 22.0

2007 - 21.6

2006 - 22.6

Posted By: Inextlive