ज्योतिपर्व से पहले ही करवाचौथ पर करोड़ों रुपए के कारोबार से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है. व्यापारियों के अनुसार इस बार 100 करोड़ रुपए के अधिक होने का अनुमान है.


बरेली (ब्यूरो)। ज्योतिपर्व से पहले ही करवाचौथ पर करोड़ों रुपए के कारोबार से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है। व्यापारियों के अनुसार इस बार 100 करोड़ रुपए के अधिक होने का अनुमान है। शनिवार को पूरे दिन सर्राफ बाजार से लेकर साड़ी, पार्लर की दुकान में भीड़ रही। महिलाओं ने सर्राफा बाजार पहुंच कर गहनों की खरीदारी की। सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर में पास मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ रही। इस बार राजस्थानी डिजाइन मेंहदी का चलन सबसे ज्यादा है।

बाजार में महिलाओं की भीड़ रही
रविवार को करवाचौथ पांच शुभ संयोग में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले पूरे दिन बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। सर्राफा बाजार में पहुंची महिलाओं ने हल्के हार पसंद किए। तनिष्क शोरूम के मैनेजर रजत गोयल ने बताया कि करवाचौथ के लिए पहले से ही महिलाओं ने खरीदारी शुरु कर दी थी। शनिवार को सोने के आइटम के साथ कम रेंज के हीरे की अगूंठी, टाप्स, गिफ्ट के लिए बासलेट समेत अन्य आइटम बिके। हीरे के बढ़ते चलन को देखते हुए तमाम वैराइटी बनाई गई थी। कई सर्राफा कारोबारियों की दुकान पर आभूषण की खरीदारी करने के बाद मेंहदी मुफ्त लगाई गई। वही साड़ी की दुकान पर भी लोगों की भीड़ रही। सिल्क की साड़ी से लेकर बनारसी, कलकत्ता की साडिय़ों महिलाओं ने खरीदारी की। वही शाम होते ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही, लोग दुकान पर जलेबी, इमरती, रबड़ी, रसमलाई आदि खरीदते है।

खूब बिके कंगन व जरी वाली चूडिय़ां
करवाचौथ पर चूड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। दुकानदार हुसैन ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बिक्री कंगन व जरी वाली चूडिय़ों की मांग रही। वही साड़ी के अनुसार मैङ्क्षचग के चूडिय़ां भी महिलाएं लगवाने पहुुंची। वही सेट के अनुसार भी चूडियों को कस्टमाइज कराया गया। रात तक चूड़ी बाजार महिलाएं की आमद से गुलजार रहा।

एचडी मेकअप से संवर रही महिलाएं
करवाचौथ से पहले महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर पहुंच कर एचडी सैलिब्रिटी मेकअप कराया। नवविवाहित महिलाओं में इसे लेकर एचडी मेकअप खूब पसंद कर रही है। इस मच्कअप में अनुभवी अच्छी गुणवत्ता का सामान इस्तेमाल करते है। ये सामान शरीर पर नुकसान नहीं पहुंचाते है। आखों का मेकअप और लिपिस्टक का सही चुनाव उनके लुक को और भी निखारता है। वही करवाचौथ के दिन के लिए पहले से ही बुङ्क्षकग हो गई है। सुबह से शाम तक के स्लाट महिलाओं ने अपनी सुविधानुसार बुक करा दिए है। सिविल लाइन के हनुमान मंदिर, ओबराय आनंद मार्केट में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। मेंहदी लगाने वाली ङ्क्षपकी ने बताया कि इस बार करवाचौथ के लिए राजस्थानी पैटर्न, पंजाबी पैटर्न की मेंहदी ज्यादा पसंद की जा रही है। इनकी कीमत आठ सौ रुपए से शुरु हो ही रही है।

आंकड़े
सर्राफा : 60 करोड़
कपड़ा : 30 करोड़
मिठाई : 5 करोड़
कास्मेटिक : 5 करोड़
नोट : सभी आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार लिखे गए है।

Posted By: Inextlive