-दूसरी औरतों से संबंध के कारण पत्नी को छोड़ा

- मौके का फायदा उठा देवर करता रहा दुराचार

-अब पत्नी पर कैरेक्टर लेस होने का लगा रहा आरोप

BAREILLY: पति ने छोड़ा फिर देवर ने लगातार दुराचार किया। औरत का गर्भ ठहर गया तो ससुराल वालों ने इज्जत बचाने की खातिर मायके भेज दिया। इस प्रकरण को दो साल हो चुके हैं। महिला अपने पति के पास लौटना भी चाहती है, लेकिन पति अपने भाई के दुष्कर्म की सजा पत्नी को दे रहा है। क्या है प्रकरण, आइए जानें

पति ने छोड़ा, देवर ने किया दुष्कर्म

सरिता नेम चेन्ज्ड ज्योति जागीर, थाना क्योलडि़या में रहती है। महिला ने परामर्श केंद्र में बताया कि, पति ने गैर महिला से संबंध के चलते 2008 से ही उससे संबंध रखना बंद कर दिया, लेकिन इसके बावजूद भी वह सास-ससुर के सहारे 2011 तक ससुराल में ही रही। इन दो साल तक पति के भाई महेश ने सरिता के साथ लगातार दुराचार किया। सरिता के साथ लगातार हुए दुराचार से उसका गर्भ ठहर गया। ससुराल वालों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए 2011 में उसे उसके मायके भेज दिया। वहीं सरिता ने महेश की बेटी को जन्म दिया। तब से वह अपने साथ हुए अन्याय के लिए न्याय की आस जगाई हुई है।

भाई के दुष्कर्म पर पत्नी दोषी

धर्मवीर के भाई ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन धर्मवीर पत्नी के चरित्र को मुद्दा बनाकर उसे साथ नहीं रखना चाहता। जबकि काउंसलर्स के सामने सरिता चीख-चीख कर पति के दूसरी महिलाओं से संबंध का आरोप लगाती रही। सरिता का पति धर्मवीर फरीदपुर रखकर एक प्राइवेट नौकरी करता था, परामर्श केंद्र पहुंचे धर्मवीर के पिता ने भी स्वीकार किया कि वह दूसरी गलत संगत में पड़ गया था, जिसके बाद वह महीनों बाद ही घर आता था.काउंलर्स ने दोनों पक्ष को नेक्स्ट डेट पर बुलाया है।

Posted By: Inextlive