मुहर्रम जुलूस की रंजिश में शाही के गौसगंज बवाल में पथराव व मारपीट का मास्टरमाइंड बख्तावर कोई और नहीं पीआरडी जवान है. दूसरा मास्टरमाइंड उसका परिचित रियासत है. दोनों ने ही लोगों को उकसाकर पूरा बवाल कराया था.

बरेली (ब्यूरो)। मुहर्रम जुलूस की रंजिश में शाही के गौसगंज बवाल में पथराव व मारपीट का मास्टरमाइंड बख्तावर कोई और नहीं पीआरडी जवान है। दूसरा मास्टरमाइंड उसका परिचित रियासत है। दोनों ने ही लोगों को उकसाकर पूरा बवाल कराया था। इसमें पीआरडी जवान के दो बेटे भी शामिल थे। मास्टरमाइंड उसका दोस्त और एक बेटा गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। जबकि उसका दूसरा बेटा इसरत अली फरार चल रहा है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग करीब आधा दर्जन टीमें दबिश दे रही है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस के जरिए भी आरोपितों को तलाश किया जा रहा है। अब तक इस प्रकरण में कुल 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताता था पुलिसकर्मी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शाही के गौसगंज में हुए बवाल का मुख्य आरोपित कोई और नहीं खाकी वर्दीधारी है। शाही का ही रहने वाला बख्तावर पीआरडी जवान है। उसने ही परिचित रियासत के साथ मिल कर लोगों को भडक़ा कर माहौल खराब कराया था। दोनों ही आरोपितों के भडक़ाने पर लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर पथराव और हमला किया था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बख्तावर खुद को पुलिस कर्मी बताता था। खाकी वर्दी पहनकर वह लोगों के बीच में टशन दिखाता था। बख्तावर के दोनों बेटे भी पिता को पुलिस कर्मी बताकर लोगों के बीच में टशन दिखाते थे। पुलिस बख्तावर उसके परिचित मास्टरमाइंड रियासत और एक बेटे को जेल भेज चुकी है। जबकि बख्तावर का दूसरा बेटा इसरत अभी भी अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है।

यह है नामजद
पीडि़त हीरालाल ने 50 आरोपित अब्दुल, अफसर अली, इमरान, मुख्ययार अली, अब्दुल सलाम, निजाकत अली, इरफान, जीशान अली, नासीर, हसनैन, असगर, दिलशाद, राशिद, हसनैन, बख्तावर, मुस्तफा अहमद, यासीन, गुड्डू, राशिद, फईम, युसूफ, मो। हनीफ, महबूब, तसलीम, कादर अली, आसिफ, हनीफ समीर, रेहान, शौकीन, मकसूद, रहमान शाह उर्फ इसरत अली, इसरफ, आसिद, भूरा, रियासत, रिसासत अली, फारूख अली, इरशाद, मो। नसीम, रेहान, आलमगीर, असफाक, असलम, अवैश, आसिफ, हसीन, अफसार, चंदाशाह व महमूद को नामजद कराया।

ये था मामला
पीडि़त हीरालाल ने बताया कि 17 को मुहर्रम को जब जुलूस निकला था। तब मंदिर के सामने ढोल बजाने का ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसी बात से आरोपित रंजिश मान बैठे और शुक्रवार रात रुपचंद, लालता प्रसाद, रेवीराम, मनोहर लाल, तेजराम, हरपाल, बेनीराम के घर पर लेजर लाइट मारकर छेडख़ानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपितों ने एकजुट होकर लाठी.डंडों से हमला कर दिया। घरों पर चढ़ाई कर तोडफ़ोड़ की और पत्थरबाजी की। गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। इससे मौके पर अफरा.तफरी मच गई। जैसे.तैसे भागकर लोगों ने जान बचाई। हमले में तेजराम घायल हो गए, अन्य को भी चोटें आईं। गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस मामले में एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के नेतृत्व में रात में ही दबिश देकर 30 उपद्रवियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद शनिवार को तीन और आरोपितों को पकड़ लिया गया। जबकि देर रात दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। देर रात हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। पूरे प्रकरण में अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब तक 35 गिरफ्तार
उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 30 आरोपितों को शुक्रवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शानिवार को तीन आरोपित पकड़े गए थे। देर रात आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में आलमगीर और निजाकत अली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए उपद्रवियों में अफसर अली, इमरान, मुख्तयार अली, अब्दुल सलाम, इरफान, जीशान अली, नासीर, हसनैन, असगर, दिलशाद, राशिद, हसनैन, बख्तावर, मुस्तफा अहमद, गुड्डू, राशिद, फईम, यूसुफ, मो। हनीफ, महबूब, तसलीम, कादर अली, आसिफ, हनीफ, समीर, रेहान, फारूख अली, मो। नसीम, रेहान, असफाक, असलम, उवैश, आलमगीर, निजाकत व आसिफ को गिरफ्तार कर पुलिस अबत जेल भेज चुकी है।

मुठभेड़ दो उपद्रवी गिरफ्तार
बता दें कि देर रात पुलिस शाही के गौसगंज में हुए बवाल करने वाले आरोपितों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच देर रात पुलिस ने बिहारीपुर और भमौरा के बीच सरकारी नल के पास एक मोटर साईकिल को आता देखा। इससे पहले पुलिस बाइक को रोक पाती। आरोपितों ने बाइक पीछे मोडक़र तेज रफ्तार से दौड़ाना शुरू कर दी। रोड पर बजरी पड़ी होने की वजह से बाइक फिसलकर गिर गई। जैसे ही पुलिस आरोपितों के पास पहुंची। गिरफ्तारी के डर से आरोपित आलमगीर पुत्र इसरार अहमद निवासी गौसगंज शाही ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक सिपाही नफीस अहमद छरर्रा लगाने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आलमगीर के पैर में गोली लग गई। जिसको पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित का साथी अंधेरा का फायदा उठाकर निजाकत अली पुत्र फरीयाद अली निवासी गौसगंज को झाडिय़ों से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, एक बाइक और नकदी बरामद की।

चलेगा बुल्डोजर
शाही के गौसगंज में बवाल करने वालों के खिलाफ राजस्व टीम ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है। विभाग आरोपितों की संपत्ति की ब्यौरा जुटा रहा है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति के नक्शों का भी मिलाना कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।


अब तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देर रात मुठभेड़ में दो बवालिए गिरफ्तार हुए है। बवाला का मुख्य आरोपित पीआरडी जवान बख्तावर और रियासत थे। जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपितों के खिलाफ राजस्व टीम भी कार्यवाही करने की तैयारी है।
मानुष पारिक, एसपी साउथ

Posted By: Inextlive