मानव सेवा क्लब और स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संस्मरण और सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में हुआ. इसमें सहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को उनके उत्कृष्ट क्रांतिकारी लेखन के लिए शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया.


बरेली (ब्यूरो)। मानव सेवा क्लब और स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संस्मरण और सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में हुआ। इसमें सहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को उनके उत्कृष्ट क्रांतिकारी लेखन के लिए शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ में शान्ति और सदभावना के लिए मोटर साईकिल से लेह लद्दाख तक की दुर्गम और साहसिक यात्रा करने पर 5 युवाओं को भी शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से नवाजा गया। इनमें डॉ। नितिन गुप्ता, डॉ। पंकज कुमार, डॉ। सुमित अग्रवाल, मुकेश कौशिक और परमानन्द रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो। राजेन्द्र भारती, विशिष्ट अतिथि रोटरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, किशोर कटरू, राजेन विद्यार्थी, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, अधीर सक्सेना, और राकेश चंद्र विद्यार्थी ने सम्मानित किया। कर्नल पंकज अग्रवाल क्लब की पिन लगाकर विधिवत सदस्यता दिलायी। अब क्लब में सदस्यों की संख्या 126 हो गई। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण सच्चे और निष्ठावान देशभक्त थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणजीत पांचाले, रमेश गौतम, इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, एएस अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, भाकुनी, जेएस भाकुनी, जीएस मेहरा, सत्येन्द्र सक्सेना, आभा तिवारी, सुनील शर्मा, राजीव सक्सेना, अखिलेश कुमार, शशि बाला सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़, रीता शर्मा, सतीश कातिब, शालिनी जौहरी, शिव कुमार बरतरिया, जितेन्द्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, सरला चौधरी, सुधीर मोहन, कमल भारती, वाईसी सक्सेना, बृजेश सक्सेना, उषा सक्सेना, डॉ। पूर्णिमा अनिल, अनिल गुप्ता, चित्रा जौहरी, मंजू लता, नीरज प्रधान, शचीन्द्र सक्सेना, इरा सक्सेना और सीए अखिल रस्तोगी आदि रहे।

Posted By: Inextlive