दो घंटे की बारिश और 72 फॉल्ट
- बारिश के ट्रेलर में ही बिजली विभाग पस्त
- फॉल्ट इतना की सप्लाई नहीं हो सकी सुचारू BAREILLY: बीती रात हुई दो घंटे की बारिश ने ही बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी। शहर को भरपूर बिजली देने का दावा करने वाले विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर दो घंटे की बारिश भी नहीं झेल सके। अंजाम यह रहा कि दो घंटे की बारिश में 72 से अधिक फॉल्ट हो गए। दोहना से आ रही 132 केवीए लाइन और 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के साथ ही शहर में लगे फीडर भी जवाब दे गए। जिसके चलते शहर के अधिकतर एरिया अंधेरे में डूबे रहे। 8 घंटे से अधिक रही कटौतीदोहना की 132 और 33 केवीए लाइन में सुबह 5 बजे से समस्या उत्पन्न हो गयी। दोपहर एक बजे तक इस लाइन में 8 से अधिक बार खराबी आयी। बिजली विभाग के कर्मचारियों को लाइन ठीक किए पांच मिनट भी नहीं बीत रहा था कि अगले ही पल लाइन ट्रिप कर जा रही थी। वहीं शहर में लगे फीडर भी अर्थ और फेज में फॉल्ट आने के चलते दम तोड़ गए। ओल्ड सिटी, श्यामगंज, चौपुला और कमल टॉकिज सहित अन्य फीडर प्रभावित रहे। इन फीडर से संबंधित एरिया में 8 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शहर के अधिकतर फीडर में आई खराबी से ट्यूजडे को देर रात तक कई एरिया में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी।
33 केवीए लाइन दोहना - 5.25 सुबह सप्लाई फेल - 5.40 बजे ठीक हुई। - 5.45 सुबह सप्लाई फेल - 8.10 बजे खराबी दूर। - 9.20 सुबह सप्लाई फेल- 10.15 बजे हुआ ठीक। - 10.20 सुबह सप्लाई फेल -11.5 बजे आई लाइट। - 12.05 सुबह सप्लाई फेल - 01.00 बजे सप्लाई शुरू। 132 केवीए लाइन दोहना - 06.30 सुबह सप्लाई फेल - 07.15 बजे हुआ ठीक। - 09.40 सुबह सप्लाई फेल - 09.55 बजे ठीक हुआ। - 10.10 सुबह सप्लाई फेल - 10.15 बजे खराबी सही हुई। सुबह फीडर हुआ ट्रिप - 6.10 बजे ओल्ड सिटी फीडर ट्रिप हुआ। अर्थ फॉल्ट रहा। - 6.20 बजे श्यामगंज फीडर ट्रिप हुआ। तीनों फेज और अर्थ फॉल्ट रहा। - 8.10 बजे चौपुला फीडर ठप हुआ। फेज और अर्थ फॉल्ट रहा। - 8.45 पर कमल टॉकिज ट्रिप हुआ। फेज और अर्थ में फॉल्ट रहा। ओवरलोड और फॉल्ट के चलते शट डाउन लिया गया - 8.35 बजे सुबह श्यामगंज फीडर। - 9.30 बजे सुबह कमल टॉकिज फीडर। - 10.30 बजे सुबह ओल्ड सिटी फीडर।- 10.40 बजे सुबह चौपुला फीडर।