कांग्रेसी नहीं पहुंच पाए ईडी आफिसईडी आफिस के पहले पुलिस ने कराई थी बैरिकेडिंगपुलिस ने बीच में रोका कांग्रेसियों में मची भगदड़


प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। कांग्रेसियों का ईडी आफिस पहुंचने का मंसूबा पूरा नहीं हो सका। सिविल लाइंस धरना स्थल से ईडी आफिस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। कांगेे्रेसियों ने जमकर हल्ला गुल्ला किया, मगर पुलिस लाठी लिए सामने खड़ी रही। इस बीच कई कांग्रेसियों को पुलिस ने लाठी रसीद की तो भीड़ का आक्रोश थम गया। करीब डेढ़ घंटे की हुज्जत के बाद कांग्रेसी वापस हो गए। इस दौरान दिन भर पुलिस फोर्स ईडी आफिस के बाहर तैनात रही। कांग्रेसी गिरफ्तारी की मांग करते रहे, मगर पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार नहीं किया।
कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी आहवान पर गुरुवार को कांगे्रेसियों को सिविल लाइंस में ईडी आफिस पर प्रदर्शन करना था। इसके लिए करीब साढ़े ग्यारह बजे से कांग्रेसी सिविल लाइंस में धरना स्थल पर इक_ा होने लगे। धरना स्थल पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लेटरल इंट्री के माध्यम से माधवी बुच को सेबी का चीफ बनाकर अवैध रूप से बीजेपी सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी ने जो धन कमाया है वह जनता का है। कांग्रेस जेपीसी का गठन करके निष्पक्ष जांच की मांग करती है। यदि जेपीसी का गठन नहीं किया गया तो कांग्रेस ईडी और सीबीआई के दफ्तरों की तालाबंदी करेगी।


मकसूद खान, राघवेंद्र सिंह, इमरान खान, अरुण तिवारी, रघुनाथ द्विवेदी, सुभाष पांडेय, प्रवीण सिंह भोले, इस्तियाक अहमद, विवेक पांडेय, आशीष पांडेय, उज्जवल शुक्ला, निशांत रस्तोगी, विनय पांडेय, सौरभ चौधरी, रमेश यादव, दिनेश सोनकर, राकेश पाठक, मानस शुक्ला, मोहम्मद अल्तमश, नफीस कुरैशी, मंजू मौर्या, रचना पांडेय, श्यामजी शुक्ला, माधवी राय, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, भगवती चौधरी, सुरेश यादव, मकसूद खान, राघवेंद्र सिंह, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, फुजैल हाशमी, इरफान, किशोर वाष्र्णेय, गौरव पांडेय, तलत अजीम, रईस अहमद, जयकरण वर्मा, वसीम अंसारी, संजय तिवारी, दीपचंद शर्मा, इरशाद उल्ला समेत सैकड़ों कांग्रेसी जमा हो गए। करीब साढ़े बारह बजे कांग्रेसी धरना स्थल से ईडी आफिस की तरफ बढ़े। पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसी और पुलिस आमने सामने आ गए। कांग्रेसी नेताओं ने ईडी आफिस पहुंचने का हर हथकंडा अपनाया, मगर पुलिस के आगे कांग्रेसियों की एक नहीं चली। करीब डेढ़ घंटा तक कांग्रेसी और पुलिस वाले आमने सामने बने रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी की मांग की, मगर पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। टूट गया कांग्रेसी का चश्मा

कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने आरोप लगाया कि एक पुलिस वाले ने उन्हें थप्पड़ से मारा। जिससे उनका चश्मा टूट गया। इरशाद उल्ला ने कहा कि कई कांग्रेसियों को पुलिस ने लाठी से पीटा। यह लोकतंत्र का मजाक है। कांग्रेस नेता इरफान ने कहा कि कांगे्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है। भाजपा ने पुलिस के दम पर कांग्रेसियों को ईडी दफ्तर तक जाने से रोका। यह भाजपा की तानाशाही है।

Posted By: Inextlive