आजाद पार्क में हुआ विशेष आयोजन दी गयी 21 शाटगन की सलामीमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू रहे चीफ गेस्ट कंपनी बाद में फी रही इंट्री

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। शहीद चन्द्रशेखर आजाद को जयंती के अवसर पर शहरवासियों ने नमन किया। इस मौके पर यात्रा रैली, पुष्पांजलि/श्रद्धांजलि, राष्ट्रधुन का वादन, अभिलेख प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, नाटक का मंचन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान जैसे प्रोग्राम हुए। चीफ गेस्ट के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र, दयालु ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति करने वाले वीर बलिदानियों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

छात्रों ने निकाली रैली
आजाद पार्क के गेट नंबर एक से गेट तीन तक स्वतंत्रता यात्रा रैली निकाली गयी। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने इसे हरी झंडी दिखायी। इसमें एनएसएस वालेंटियर, स्काउट गाइड मेंबर्स के साथ एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत प्रोग्राम पेश किये। शहीदों से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व। ओमप्रकाश जायसवाल के पुत्र राजू मरकरी को मंत्री ने सम्मानित किया। संयोजन प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार राकेश कुमार वर्मा ने व संचालन डा प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नरेन्द्र कुमार गौड़, नीरज त्रिपाठी, अनिल गुप्ता अन्नू भईया, अवधेश गुप्ता, श्याम पाण्डेय, रंगबलि पटेल, अजय प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अनुपम परिहार, लेखराज पटेल, उमेश कनौजिया, हरिश्चन्द्र दुबे, विकास यादव, रोशन लाल, अजय मौर्या, शुभम कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

एनसीसी कैडेट्स ने पुष्प अर्पित किए
चंद्रशेखर आजाद पार्क में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने रैली में भाग लिया और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ मधुसूदन के साथ यूनिट स्टाफ कर्नल गोस्वामी और सूबेदार मेजर विवेक सिंह ने कैडेट्स के साथ युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करने के लिए चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीर बलिदानी को नमन
इलाहाबाद संग्रहालय के ब्रजमोहन व्यास सभागार में संवाद में टैगोर पब्लिक स्कूल, ज्वालादेवी सरस्वती इंटर कालेज, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, सेंट्रल एकेडमी, विद्यावाहिनी इंटर कालेज के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। श्री प्रसाद ने कहा कि भारत का भविष्य भारतीय संस्कृति के विविध पक्षों के संरक्षण, शोध, शिक्षा पर संग्रहालयों की क्या भूमिका चाहती है इसे रेखांकित करना इस अवसर का मुख्य हेतु है। प्रतिभागियों ने 1947 के भारत से वर्तमान तक डिजिटल इंडिया, एयरोस्पेस, मेडिकल टेक्नोलॉजी से होते हुए संग्रहालय और संस्कृति के भविष्य गत स्वरूप पर बेबाकी से बातें रखीं। सेंट्रल एकेडमी की अंशिका त्रिपाठी, एमपीवीएम के क्षितिज सिंह ने गौरवशाली अतीत पर बात की। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश कुमार मिश्र ने किया।

सीएमपी में दी गयी श्रद्धांजलि
सीएमपी डिग्री कॉलेज में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती उल्लास के साथ मनायी गई। प्राचार्य डॉ अजय प्रकाश खरे ने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नम आँखों से नमन किया। प्राचार्य जी ने अपने उदबोधन में कहा कि आजाद आजादी की लड़ाई का निर्भीक योद्घा थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद के जीवन और उनके संघर्ष की कहानियों को साझा किया, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि वह एक निडर नायक थे, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए अटूट साहस और प्रतिबद्धता से संपन्न थे। डॉ अनंत सिंह, डॉ राम चिरंजीव पाल, डॉ मनीष, डॉ रितेश, डॉ संजय सिंह, डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ संजय पाण्डेय, डॉ अनिल पंडित, आशुतोष मिश्रा, डॉ नफीस, डॉ भूपेश त्रिपाठी, नर नारायण सिंह, शान्तनु मिश्रा तथा अन्य छात्र उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive