नगर दक्षिण विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। राज वंशकर और लीना प्रजापति ने नगर दक्षिण विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक अंडर-19 बालक एवं अंडर-19 वर्ग में दोहरी सफलता अर्जित की। एमआईसी मैदान पर शुक्रवार को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता का संचालन एमआईसी के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अकील अब्बास रिजवी ने किया। प्रिंसिपल ख्वाजा तारिक अहमद के अनुसार दूसरे दिन सम्पन्न मुकाबलों में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वालों के नाम इस प्रकार हैं।

अंडर 14 बालक
डिस्कस थ्रो: हिमांशु, तेजस, कृष्णा। ऊंची कूद : सौरभ कनौजिया, शुभम पाल, तेजस त्रिपाठी। शॉट पुट : संजीत पाल, अमरेश भारती, मोहम्मद फैजान। लंबी कूद: आदर्श गुप्ता, मोहम्मद फैजान, आशीष गुप्ता।

अंडर 17 बालक
शॉट पुट : रोहित, अंकित निषाद, कुलदीप कुमार। जैवलिन थ्रो: पीयूष जायसवाल, आदित्य कुमार, कृष्णा केसरवानी। 800 मीटर दौड़: मनीष कुमार, लल्लू यादव, शिवम पाल। 3000 मीटर दौड़ : रोहित यादव, सुमित, शिवम।

अंडर-19 बालक
ऊंची कूद : राज वंशकर, निखिल, साजिद। डिस्कस थ्रो : राज वंशकर, शेखर सिंह, नंदन कुमार। जैवलिन थ्रो: राज साकेत, अंकित कुमार, आदित्य। लंबी कूद: निखिल, साहिल, सारांश।

अंडर-14 बालिका
डिस्कस थ्रो: प्रिया कुमारी, आस्था सिंह, पल्लवी कुमारी। शॉट पुट: प्राची सोनकर आकांक्षा कुमारी जीनत फातिमा। लंबी कूद: आयशा खान, मानसी, ईदुन निशा, ऊंची कूद: ईद उल निशा, नित्य, शिल्पा।

अंडर-17 बालिका
ऊंची कूद : जिया, अलशिफा, आंचल। डिस्कस थ्रो: सेजल सिंह, सविता यादव, नंदनी कुमारी। शॉट पुट: स्वाति, कोमल, मानसी।
1500 मीटर दौड़: शालू, कोमल, स्वाति। 3000 मीटर दौड़: निशा प्रजापति, सरिता, स्वाति। लंबी कूद: सोनम, सविता, अचल। 800 मीटर दौड़: माही निषाद, निशा प्रजापति, तान्या।

अंडर-19 बालिका
जैवलिन थ्रो: सिमरन खातून, लीना प्रजापति, सजदीन फातिमा। शॉट पुट: लीना प्रजापति, सजदीन फातिमा, नजमा शेख। लंबी कूद: अलीमा शेख, रश्मि साहू, सजदीन फातिमा। डिस्कस थ्रो: लीना प्रजापति, आयशा खातून, आरोही।

Posted By: Inextlive