श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था में हुआ नए पदाधिकारियों का चयन


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था की रविवार को हुई बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवीन श्रीवास्तव को कार्यवाहक अध्यक्ष, सुमित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को कार्यवाहक उपमंत्री चुना गया। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष अलोक निगम ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने संस्था के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष के लिए एक नई बैठक 6 अक्टूबर को प्रधान कार्यालय अखिलेश श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिता के विषय पर चर्चा की जाएगी।

Posted By: Inextlive