व्यापारियों ने बताया दूरदर्शी स्कूलों में बच्चों ने जताया शोक


प्रयागराज ब्यूरो । कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रतन टाटा के देश की अर्थव्यवस्था में दिए गए अपार योगदान को सराहा और उन्हें एक ऐसे उद्योगपति के रूप में याद किया, जिन्होंने अद्वितीय नैतिकता और दूरदर्शी नेतृत्व को कायम रखा।

शिक्षकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र एवं संजय कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के आचार्य श्याम सुंदर मिश्र ने रतन टाटा के द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं उनके विचारों को बच्चों को बताते हुए शोक संवेदना प्रकट किया।रतन टाटा का निधन एक युग का अंत : नंदी
उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्मविभूषण रतन टाटा के निधन पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, एक युग का अंत हो गया। रतन टाटा ने आम जन के दिलों में भी जगह बनाने में सफल हुए। उन्होंने सफलता की यात्रा की शुरुआत अपनी ही कंपनी टाटा स्टील में सामान्य कर्मचारी के रूप में की थी। लगन, मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता से टाटा समूह को उपलब्धियों के शिखर पर पहुंचा दिया।

Posted By: Inextlive