भ्रमण के दौरान पेड़ में करेंट उतरने की शिकायत पर तत्काल पेड़ की छटाई करवाई


प्रयागराज ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरी है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है। इसी संदेश और उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। परिजनों से भेंट वार्ता की। पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर चाय पर चर्चा की।गंदगी देखकर दिये कार्रवाई के निर्देश
भ्रमण के दौरान नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने एवं विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह कचरे का ढेर और गंदगी दिखाई देने पर सम्बंधित चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद बाजपेयी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश नगर आयुक्त को दिया। आजाद नगर साउथ मलाका में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने पेड़ के उपर से 11 हजार की लाइन का तार जाने के कारण बारिश के मौसम में करंट उतरने की सम्भावना जताई। लोगों की शिकायत पर खतरे को देखते हुए मंत्री नन्दी ने बिजली विभाग, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का आदेश दिया। मौके पर उपस्थित रह कर मंत्री नन्दी ने पेड़ों को छंटवाया। रविवार को आजाद नगर साउथ मलाका में बूथ अध्यक्ष अपूर्व सिंह, संजीव कुमार सिंह एवं महानन्द श्रीवास्तव के घर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ ही उनके परिजनों से भी स्नेहिल भेंट वार्ता की। न्यू बैरहना में बूथ अध्यक्ष दीपांश सिंह, कृष्णा नगर कीडगंज में बूथ अध्यक्ष विद्यासागर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, सुनील जायसवाल एवं त्रिवेणी बांध बूथ अध्यक्ष शशि एवं राजू के घर जाकर मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने बूथ अध्यक्षों के घर पर ही पन्ना प्रमुखों से संवाद किया।

Posted By: Inextlive