शहर के पॉश एरिया सिविल लाइंस में हुई घटना पीडि़त के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर


प्रयागराज ब्यूरो । सिविल लाइंस में मीटर रीडर रजनीश वर्मा को शुक्रवार दोपहर बाद रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वह एक शख्स के यहां मीटर की रीडिंग लेने के लिए गया था। मशीन में मीटर की रीडिंग अधिक होने पर उपभोक्ता आपे से बाहर हो गया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मिटाई शुरू कर दिया। मामले की तहरीर मीटर रीडर ने सिविल लाइंस थाने में दी है।मीटर रीडरों में बढ़ा रोष
अलोपीबाग निवासी रजनीश वर्मा बिजली विभाग में मीटर रीडिंग का काम करता है। बताते हैं कि वह शुक्रवार को दोपहर बाद सिविल लाइंस में एक उपभोक्ता के यहां मीटर की रीडिंग लेने गया था। मीटर रीडिंग एक शख्स के यहां नोट करने के बाद वह उसके पड़ोसी के यहां चला गया। पड़ोसी के मीटर रीडिंग में बिल ज्यादा दिखाई देने लगा। इस बात से नाराज शेरू नामक शख्स साथियों के साथ मीटर रीडर को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने कहा कि मामले की तहरीर दी गई है। कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Inextlive