घुंघरु प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सांस्कृतिक उत्सव का आयोजनप्रतिभागियों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। घुंघरू प्रशिक्षण संस्थान तथा संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से न्यू कैंट स्थिति ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक उत्सव नवरात्र महिमा का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमित कुमार मिश्रा, रक्षा संपदा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि डा विभा मिश्रा अध्यक्ष स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम रहीं। कार्यक्रम का निर्देशन मीना खन्ना और संचालन रिचा खन्ना ने किया।

नमामि नमामि
प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात माता रानी के भजन, गीत और नृत्यों के माध्यम से विभिन्न प्रस्तुतियां की गई। कर्पूर गौरम करुणावतारम.आय गिरी नंदिनी , नमामि नमामि ,आज तेरा जगराता, काल के पंजे से माता बचाओ, आदि आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ढेडिय़ा व गरबा नृत्य रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस दुनिया में मां का स्थान सर्वोपरि है। वही जन्म से लेकर बड़े होने और जीवन के अंत तक हमारा ध्यान रखती है। हमे तन, मन और धन से उनकी सेवा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने सभी कलाकारों को मेमेंटोज और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कलाकारों में अमित सिंह, संतोष पांडे, अभिषेक, शिवांगी, आन्या, कृषिका, नेहा, आराध्या, अश्वी, प्रीशा आदि की भूमिकाएं प्रशंशनीय रहीं। अंत में अध्यक्षा मीना खन्ना ने सभी दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Posted By: Inextlive