शहर के तीन इलाकों में नगर निगम ने कराई फागिंग हुई नालियों की सफाईलोगों को बांटे गए मैक्सो के फ्री सैंपल डेंगू के प्रति फैलाई जागरुकता

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा चलाए गए अभियान डेंगू के डंक के अंतर्गत मंगलवार को शहर के तीन एरिया फागिंग कराई गई। इस दौरान सड़कों और नालियों की सफाई भी की गई। मौके पर नगर निगम की टीम ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरुक भी किया। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या पर लगाम लगाकर मच्छरों को समय रहते पनपने से रोका जा सकता है। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने आम जनता को संक्रामक बीमािरयों से बचाव की भी भरपूर जानकारी दी।

नगर निगम ने लिया संज्ञान
दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा चलाए जा रहे डेंगू का डंक अभियान को नगर निगम ने आड़े हाथों लिया है। अभियान को संज्ञान में लेकर विभाग द्वारा शहर के दर्जनों एरिया में फागिंग और कीट नाशक का छिड़काव कराया जा रहा है मंगलवार को निगम की टीम ने मेडिकल चौराहे से एसआरएन अस्पताल, राजापुर और कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पीछे गली-गली जाकर फागिंग करने के साथ एंटी लार्वा स्प्रे भी किया। निगम द्वारा इसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी किया और टीम के साथ आला अधिकारी भी अभियान का जायजा लेते रहे। उन्होंने फागिंग की पूरी जानकारी भी हासिल की। लोगों को बताया कि किस प्रकार से डेंगू के डंक से बचा जा सकता है। इस दौरान कूड़ा हटाने के साथ निगम की टीम ने नालियों की सफाई भी की। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद बाजेपई, वाड के सफाई नायक हिमांशु, अनूप कुमार के साथ फागिंग की चार मशीनों के साथ पूरी टास्क फोर्स मौजूद रही।

पाठकों ने भेजी थी समस्याएं
इसके पहले पाठकों ने अपने यहां गंदगी और जलभराव की समस्याएं तस्वीर भेजकर बताई थी। उन्होंने मैं भी स्मार्ट रिपोर्टर को फॉलो करते हुए बताया कि जलभराव की वजह से भविष्य में डेंगू फैल सकता है। समय रहते फागिंग और एंटी लार्वा स्पे्र कराकर इस पर रोक लगाइ्र जा सकती है।

मैक्सो ने की सैंपलिंग
सोमवार को फागिंग और एंटी लार्वा स्प्रे के दौरान मेडिकल कॉलेज चौराहा, राजापुर और कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पीछे मैक्सो कंपनी की ओर से सैंपलिंग भी की गई। इसके साथ ही कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी भी दी गई।

सीजन में डेंगू संक्रमण की संभावना को देखते हुए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को तीन अलग अलग एरिया में टीमों को भेजकर सफाई अभियान चलाया गया और गलियों से लेकर सड़कों तक फागिंग कराई गई। लोगों को जागरुक भी किया गया। बताया गया कि जलभराव को रोकने से डेंगू पर लगाम लग सकती है।
अभिषेक सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम प्रयागराज

Posted By: Inextlive