इनवेस्टमेंट के नाम पर युवक को ठगासाढ़े छह लाख लेने के बाद ब्लॉक कर दिया नंबरमु_ीगंज एरिया का मामला केस दर्ज

प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। मु_ीगंज के रहने वाले संजय को एक मैसेज ने करोड़पति बनने का ख्वाब दिखा दिया। संजय को लगा कि इससे बढिय़ा स्कीम हो ही नहीं सकती है। वो भी घर बैठे। संजय ने मैसेज को फॉलो करना शुरू कर दिया। संजय ने साढ़े छह लाख रुपये इनवेस्ट कर दिए। मगर संजय का ख्वाब टूट गया। वह करोड़पति तो नहीं बन पाए। ये जरुर हुआ कि गाढ़ी कमाई के साढ़े छह लाख रुपये लुट गए। संजय ने अपनी रकम वापस पाने की उम्मीद से पुलिस की मदद ली है। संजय ने मु_ीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला
मु_ीगंज के सालिकराम रोड के रहने वाले संजय जायसवाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। संजय के मोबाइल पर एक मैसेज आया। व्हाट्स एप पर आए मैसेज को संजय ने ओपन किया। मैसेज में बताया गया था कि रकम इनवेस्ट करने पर उसे दो गुना करके वापस किया जाएगा। इसके साथ कुछ और भी स्कीम बताई गई। संजय मैसेज पर चैट करना शुरू कर दिया। करते करते संजय को यकीन हो गया कि उसे मैसेज करने वाले लोग बेहद ईमानदार हैं। संजय ने टुकड़ों में साढ़े छह लाख रुपये इनवेस्ट कर दिए। इस रकम को संजय ने बताए गए एकाउंट में भेजा।

नहीं वापस हुई रकम
कुछ समय बीतने के बाद संजय ने अपनी रकम वापस लेनी चाही। इसके लिए वह मैसेज करने लगे। मगर उनके मैसेज की रिप्लाई आना बंद हो गई। एक वक्त संजय के नंबर को ब्लॉक कर दिया गया। संजय को समझ आ गया कि वह साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। संजय ने साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद मु_ीगंज थाने में केस दर्ज कराया।


मोबाइल कर लिया हैक
रविंद्र सिंह बेनीगंज खुल्दाबाद के रहने वाले हैं। शाम के समय रविंद्र अपना मोबाइल चला रहे थे। अचानक उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज लग रहा है। यह सुनकर रविंद्र परेशान हो गए। कॉलर ने बताया कि थोड़ी जानकारी अपडेट करके इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। रविंद्र इसके लिए तैयार हो गए। कॉलर ने एक एप्लीकेशन लिंक भेजा। इसके बाद उसमें डिटेल फिल करने के लिए कहा। रविंद्र ने जैसे ही एप्लीकेशन फाइल खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया। हैकर ने तीन बार में पैंतीस हजार रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। रविंद्र ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। इसके बाद खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।

शेयर के नाम पर एक लाख ठगे
शिवकुटी थाना एरिया के कमलानगर के रहने वाले श्यामवीर को एक व्हाट्स एप गु्रप से जोड़ा गया। कुछ दिनों तक श्यामवीर गु्रप को वॉच करते रहे। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग को लेकर मैसेज रहते थे। पूरा मामला समझ में आने के बाद ग्रुप में आने वाले मैसेज के जरिए श्यामवीर ने भी अपना एक शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोला। इसके बाद एकाउंट में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों तक श्यामवीर प्राफिट का इंतजार करते रहे। पता चला कि ग्रुप फर्जी है। श्यामवीर ने अपना रुपया मांगा तो उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। श्यामवीर ने शिवकुटी थाने में साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है।

Posted By: Inextlive