- राम दल के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का हुआ चयन


प्रयागराज ब्यूरो ।- सिविल लाइंस व्यापार मंडल के द्वारा सिविल लाइंस के राम दल के आयोजन के लिए राम दल आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आशीष अरोड़ा को राम दल आयोजन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा द्वारा पिछले वर्ष के रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा का नाम इस वर्ष के लिए भी प्रस्तावित किया गया। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया गया। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री शिव शंकर सिंह ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह मेला प्रमुख के रूप में मेले के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाते थे। अब उनके पुत्र सरदार इंदरप्रीत सिंह को मेला प्रमुख बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। इसी प्रकार से रितेश सिंह को मेला आयोजन समिति का महामंत्री सर्वसम्मति से चयनित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सुभाष यादव एवं अजय शर्मा को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में राजकमल जायसवाल, जिला महिला व्यापार मंडल की अवंतिका टंडन एवं पल्लवी अरोड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। मेला समिति में दिनेश सिंह, आशीष केसरवानी, सरदार रणवीर सिंह, ,शेख डाबर वकील, ,अनिल सुनेजा, ,कादिर भाई, ,अंकित केसरवानी, विशाल कनौजिया, पीयूष रंजन अग्रवाल मेला संपन्न करवाने में प्रमुख रूप से सहयोग करेंगे। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी रघुनाथ द्विवेदी मेला संचालन की भूमिका निभाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस बार राम दल को पूरी भव्यता एवं दिव्यता से निकालने का संकल्प किया।

Posted By: Inextlive