गुरुवार की शाम मामा के लिए इंजेक्शन लेने निकली थी मृतकाशुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे धान के खेत में फेंकी मिली बॉडी

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में रहने वाली दस साल की छात्रा की बॉडी शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब धान के खेत में पड़ी हुई मिली। बॉडी के सिर और हाथ पर डंडे से चोट के निशान बने थे और कपड़े पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थे। इसके आधार पर आशंका जतायी जा रही है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलने पर सोरांव थाने की पुलिस के साथ डीसीपी गंगानगर मौके पर पहुंच गये। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। घटना के सबंध में मृतका के पिता अजय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीधे सीधे रेप की पुष्टि नहीं की गयी है। इसके चलते बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

तीसरे नंबर पर थी अंकिता
मृतका का नाम अंकिता उर्फ महिमा बताया गया है। उसके पिता का नाम अजय बताया गया है। वह पांच भाई बहन हैं। तीन बहन और दो भाइयों में वह तीसरे नंबर पर थी। स्थानीय स्कूल में वह अंबेडकर स्कूल की कक्षा चार की छात्रा बतायी गयी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक अंकित गुरुवार की शाम घर से इंजेक्शन लेने के लिए निकली थी। उसके मामा बीमार चल रहे हैं और रोज इंजेक्शन लगाना अनिवार्य है। इसी के चलते उसे इंजेक्शन लाने भेजा गया था। मेडिकल स्टोर संचालक ने कन्फर्म किया कि वे इंजेक्शन दुकान से लेकर चली गयी थी। बताया जाता है कि इसके बाद वह गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखने जाने को बोल रही थी। आगे क्या हुआ? कोई कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था।

गांव में मिला था पट्टा
महिमा के पिता अजय मूलरूप से उसरही के नहीं हैं। गांव के लोग बताते हैं कि करीब 50-60 साल पहले से यह परिवार गांव के बाहर रहता था। यहीं से उसकी पहचान पत्र आदि बने हैं। अजय की बेसिकली यहां ससुराल क्षेत्र पड़ता है। अजय को आवास योजना का भी लाभ मिला था लेकिन जमीन न होने के कारण उसका मकान नहीं बन पाया। इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान ने उसे गांव में बाग और तालाब से लगे एरिया में पट्टे पर जमीन देकर बसा दिया था। करीब पांच-छह साल से यह परिवार यहीं रह रहा था। अजय का गांव में किसी से कोई बैर न होना बताया गया है।

रेप के चक्कर में हत्या
स्पॉट पर पहुंची पुलिस भी बॉडी की पोजीशन देखकर सन्नाटे में आ गयी। बॉडी पर सिर्फ एक कपड़ा होना बताया गया बाद में स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े से ढंक दिया था। इसी से अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके साथ रेप करने की कोशिश की गयी। विरोध करने पर उसकी पिटायी गयी होगी। इसमें उसकी जान चली गयी। पुलिस ने चोट के आधार पर हत्या का अंदेशा होना तो स्वीकार किया लेकिन रेप की पुष्टि नहीं की। मौके पर पहुंची सोरांव थाने की पुलिस और डीसीपी गंगानगर का कहना था कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पीएम के बाद ही असलियत पता चलेगी छात्रा की मौत का कारण क्या है। इससे पुलिस की जांच को भी सही दिशा मिलेगी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये। घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही थीं।

मृतका के सिर और हाथ पर डंडे से चोट के निशान मिले हैं। परिवार वालों की तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण बता पता चल पायेगा। घटना को वर्कआउट करने के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। जल्द खुलासा हो जायेगा और आरोपित गिरफ्त में होंगे।
कुलदीप सिंह गुनावत
डीसीपी गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज

पंडाल से अगवा की गई
सोरांव क्षेत्र में बालिका की हुई नृशंस हत्या अचानक नहीं हुई। जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया, उससे यह साफ है कि हत्यारों ने पहले से ही पूरी साजिश रची थी। बालिका को दुर्गा पूजा पंडाल से निकलते ही रास्ते से अगवा कर लिया गया था। इसका पता पुलिस को तब चला, जब पूजा पंडाल में गुरुवार रात मौजूद लोगों से बातचीत की। रात करीब आठ बजे तक बालिका को देखने की पुष्टि कुछ लोगों ने की। बालिका गुरुवार शाम करीब सात बजे दुर्गा पूजा देखने के लिए अपने घर से निकली थी। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी रात 8:30 बजे उसका भाई उसे खोजते हुए पूजा पंडाल में पहुंचा था। वहां उसकी बहन नजर नहीं आई। जिस पर उसने सोचा कि शायद बाग के रास्ते घर को गई होगी। वह वापस घर आया, तब भी बालिका नहीं पहुंची थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी तो स्वजन ङ्क्षचतित हो गए। हालांकि, उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। शुक्रवार सुबह घर के पास जब बालिका का शव मिला तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूजा पंडाल में रात के समय मौजूद लोगों से बातचीत की, जिस पर कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रात करीब आठ बजे बालिका को पूजा पंडाल में देखा था।

मां से लिये थे पैसे
बालिका दुर्गा पूजा पंडाल में जाने के लिए निकली तो अपनी मां से दस रुपये लिए थे। उसने मां से बोला था कि पांच रुपये की टाफी खाएगी और पांच रुपये आरती में चढ़ाएगी। जिस पर उसकी मां ने उसे दस रुपये दिए थे। लाश मिलने के बाद उसकी मां यही बात कहकर फूट-फूटकर रो रही थी। बालिका की जहां लाश मिली, वहीं कुछ दूर पर पंचायत भवन है। उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा है। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल के आसपास मंडराता रहा और फिर पंचायत भवन के पास आया। इसके बाद फिर घटनास्थल पर आकर रुक गया। जिस पर पुलिस ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें गुरुवार रात दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने इन दोनों के बारे में जानकारी जुटाई और फिर इनको हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों की मानें तो इनके मोबाइल की लोकेशन भी गुरुवार रात घटनास्थल के आसपास ही मिली थी, जिस कारण पुलिस का दोनों पर संदेह गहरा गया है। पुलिस अभी किसी को भी हिरासत में नहीं लेने की बात कह रही है।

मक्खियों के भिनभिनाने पर शक
बालिका का शव धान की खेत में फेंका गया था। पत्तियों से शव ढक गया था। शुक्रवार सुबह अपनी फसल देखने खेत पहुंचे एक किसान की नजर बालिका के पड़े कपड़ों पर पड़ी। बगल में एक डंडा भी पड़ा था। मक्खियां भिनभिना रही थीं। धान के खेत में मक्खियों के भिनभिनाने पर उनको संदेह हुआ। वह पास पहुंचे तो खेत में बालिका की लाश पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने गांववालों को जानकारी दी तो भीड़ जमा हो गई।

Posted By: Inextlive