आगरा ब्यूरो : ताजमहल की सुरक्षा को सु²ढ करने के लिए पुलिस आसपास के दुकानदारों उनके कर्मचारियों और वहां रहने वालों का सत्यापन करेगी. आसपास की ऊंची इमारतों पर भी निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी. ताज पर एंटी ड्रोन सिस्टम भी जल्दी ही लगवाया जाएगा.


क्राउड मैनेजमेंट पर रहा फोकसएडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, इंटेलिजेंस ब्यूरो की अपर महानिदेशक विनीता शर्मा ने शुक्रवार सुबह ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। अधिकारियों ने ताजमहल परिसर के हर कोने की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की बात कही, विशेषकर जहां भीड़ अधिक होती है। ताजमहल में आने वाले पर्यटकों को संख्या को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए भीड़ को पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सही तरीके से विभाजित करने को कहा। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने स्थाई समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ताजमहल के सुरक्षा प्रबंधन को और सु²ढ़ करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस आयुक्त जे। रविन्दर गौड, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय औरे एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद भी साथ रहे।

ताज सुरक्षा के महत्वपूर्ण ङ्क्षबदु
-अति विशिष्ट दौरे में सुरक्षा प्रबंधन में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। सुरक्षा बलों की ड्यूटी के रोटेशन का सही प्रबंधन किया जाए। -पर्यटकों के लिए सक्रिय हेल्पलाइन और शिकायत निवारण तंत्र बनाया जाए।-पूर्वी और पश्चिमी गेट पर क्लाक रूम बनाया जाए। सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को इंटीग्रेटेड मास्टर कंट्रोल रूम के साथ स्थापित किया जाए।


-ताजमहल के दक्षिण दरवाजे के पास व्यू कटर लगाने पर भी विचार किया गया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा तंत्र को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया जाए।

Posted By: Inextlive