सिकंदरा क्षेत्र की युवती का गांव के मनचले ने जीना मुहाल कर दिया. महिला की शादी होने पर उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसके पति के पास भेज दिए. मौका देखकर उसकी ससुराल में आ गया और अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया.


आगरा (ब्यूरो)। सिकंदरा क्षेत्र की युवती का गांव के मनचले ने जीना मुहाल कर दिया। महिला की शादी होने पर उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसके पति के पास भेज दिए। मौका देखकर उसकी ससुराल में आ गया और अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद महिला पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर गंदे संदेश पोस्ट करने लगा। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

शादी के पहले युवक करता था परेशान
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कन्नौज जिले में हुई है। शादी से पहले ही गांव का युवक अंकित परेशान करता था। शादी के बाद आरोपी ससुराल पहुंच गया। पति के ट्रक से उनका नंबर ले लिया। पीडि़ता की तस्वीरें एडिट कर अश्लील बना पति को भेज दी। तस्वीरों पर अभद्र बातें लिख सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। पति की अनुपस्थिति में ससुराल में घुस आया। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए उनके और ससुरालीजनों के मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा है। परेशान होकर पीडि़ता ने थाना सिकंदरा पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि अंकित, उसके नामजद सात सहयोगियों और चार अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Posted By: Inextlive