दिवाली पर ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली है. फेस्टिवल सीजन पर बिक्री की दौड़ में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर भी पीछे नहीं हैं. शहर में इनकी भी खरीददारी बढ़ रही है. आगरा में औसतन दसवां ग्राहक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ले रहा है. शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है. इसके अलावा कार की भी बिक्री इस बार बूम पकड़ रही है. दिवाली और धनतेरस के लिए लोग फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भी कई आकर्षक ऑफर एक्सचेंज ऑफर और न्यूनतम डाउनपेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही हैं. इस बार कार में ईवी की डिमांड लोगों में हैं.

आगरा (ब्यूरो)I दिवाली पर ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली है। फेस्टिवल सीजन पर बिक्री की दौड़ में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर भी पीछे नहीं हैं। शहर में इनकी भी खरीददारी बढ़ रही है। आगरा में औसतन दसवां ग्राहक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ले रहा है। शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। इसके अलावा कार की भी बिक्री इस बार बूम पकड़ रही है। दिवाली और धनतेरस के लिए लोग फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भी कई आकर्षक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और न्यूनतम डाउनपेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही हैं। इस बार कार में ईवी की डिमांड लोगों में हैं।

लुभा रहे दिवाली ऑफर

ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल फेस्टिवल सीजन काफी बूस्ट पकड़ रहा है। इसीलिए अलग अलग कंपनियां अलग अलग वाहनों पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। अलग अलग वाहनों पर कई तरह के डिस्काउंट्स ग्राहकों के लिए दिए जा रहे हैं। कंपनियों के द्वारा ग्राहकों को अलग अलग मॉडल पर कई तरह के आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। कहीं कैशबैक, कहीं डाउन पेमेंट में कमी, तो कहीं वाहन की एसेसरीज में छूट दी जा रही है। कंपनियों ने अपने कई मॉडल के दाम दीपावली ऑफर में कम किए हैं। इसलिए इन वाहनों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

ई स्कूटर की बढ़ी मांग
फेस्टिवल सीजन में शहर में ई स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ी हुई है। लोग इसको पसंद कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों के बाजार में ई-स्कूटर की जमकर मांग हैं। विभिन्न कंपनियों के मॉडल की विशेषता, रफ्तार, बैटरी लाइफ जानने खरीदार पहुंच रहे हैं। सदाबहार स्कूटर, बाइक के खरीदार की विभिन्न शोरूम में भीड़ लग रही है। यही नहीं कंपनियां उन इन पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रहीं हैं। लड़कियों और बुजुर्गों में इसका क्रेज अधिक देखा जा रहा है। मनपसंद रंग और मॉडल के लिए दोपहिया वाहनों की एजेंसी पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है।

इसलिए पसंद बने ई वाहन
मैटल बॉडी में होने के कारण इसे सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है। एक बार चार्ज होने पर लगभग 123 किलोमीटर चलता है। और सेफ्टी फीचर अधिक हैं। पांच वर्ष की एक्सीडेंटल वारंटी है। बैटरी की लाइफ पांच वर्ष है, जो लीथियम की है। बैटरी में हीट सेंसर है तापमान को नियंत्रित रखता है। पर्यावरण के लिहाज से भी ये पॉल्यूशन फ्र हैं। इसके अलावा इनमें फ्यूल की भी जरूरत नहीं है। इसलिए ये पॉकेट मनी भी सेव कर रहे हैं। इसलिए इनको लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

सीएनजी और ई कार की बढ़ी बिक्री
इस फेस्टिवल सीजन में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को और सीएनजी वाहनों को अधिक तबज्जो दे रहे हैं। 10 में से पांच ग्राहक सीएनजी कार की इन्क्वायरी कर रहे हैं। तो तीन इलेक्ट्रिक कार के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। शहर में पिछले साल की अपेक्षा इस बार सीएनजी और ईवी की बिक्री बढ़ गई है। लोग दिवाली और धनतेरस के लिए इनकी बुकिंग करा चुके हैं।

लोग इस बार सीएनजी कारों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इसके अलावा दो पहिया वाहनों में भी सीएनजी बाइक का क्रेज है। लोग पॉल्यूशन फ्र वाहन खरीदना पसंद कर रहे हैं।


इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग तेजी से बढ़ी है। टीवीएस आई क्यूब की दशहरा तक डिलीवरी के लिए 100 से अधिक बुकिंग हैं। जुपिटर की मांग भी जमकर है, इनकी भी 90 बुकिंग हैं।


पेट्रोल की स्कूटी से ऑफिस तक आने में 100 रुपए तक का तेल लग जाता है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने आई हूं। ये ईको फ्रेंडली होने के साथ साथ पैसे भी बचाएगी।

हरीपर्वत पर मेरा व्यवसाय है। राजपुर से यहां रोज आता हूं। इसलिए अब ई स्कूटर लेने का सोचा है। इससे कम पैसा खर्च होगा। इसके अलावा ये काफी आरामदायक भी हैं।
प्रियांशु लवानियां ग्राहक

Posted By: Inextlive