वैसे तो पूरा दिवाली फेस्टिवल ही खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है. धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले आता है. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कीमती वस्तु में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होती है. इसलिए लोग इस दिन सबसे महंगी चीज खरीदते हैं. इसीलिए धनरेतस के दिन मुख्य रूप से सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहे. इसके लिए लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद भी धनतेरस पर लिया जाता है. सोने को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और सोना उनका प्रतीक कहलाता है.

आगरा। (ब्यूरो) वैसे तो पूरा दिवाली फेस्टिवल ही खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले आता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कीमती वस्तु में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होती है। इसलिए लोग इस दिन सबसे महंगी चीज खरीदते हैं। इसीलिए धनरेतस के दिन मुख्य रूप से सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहे। इसके लिए लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद भी धनतेरस पर लिया जाता है। सोने को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और सोना उनका प्रतीक कहलाता है। इसलिए इस दिन सोना घर में लाना मां लक्ष्मी को घर में लाने के समान माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन घर में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। यही वजह है कि आज के दिन जमकर खरीददारी होगी।

खरीदारी के लिए मुहूर्त निकलवा रहे लोग
शहर के धनतेरस के लिए सोना चांदी के बाजार तो सज ही गए हैं। इसके साथ ही शहर के लोग इस दिन खरीददारी के लिए शहर के अलग अलग पंडितों के पास जा कर भी सोना चांदी खरीदने के लिए शुभ महूर्त निकलवा रहे हैं। आचार्य सतीश चंद्र शास्त्री बताते हैं कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करने से साल भर घर में बरकत बनी रहती है। इसलिए लोग इस बार सोना चांदी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं। आचार्य सतीश चंद्र बताते हैं कि धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 अक्टूबर 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस शुभ संयोग में इस बार सोना खरीदकर घर लाना आपकी किस्मत को चमकाने वाला माना जा रहा है। इसलिए अधिकांश लोग इसी मुहूर्त में सोना खरीदेंगे।

ये हैं ट्रेंडिंग में

शहर के प्रमुख सर्राफा बाजारों के अलावा इस बार भारी भरकम चीजों को खरीदना अवॉइड कर हल्की चीजें खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार ज्वैलरी की जगह चांदी की पूजा की थाली, कटोरी सेट और 10 ग्राम के सिक्के, पायल, बिछिया और नथ खरीद रहे हैं। इसके अलावा सोने में ग्राहक हल्के वजन के सोने के कंठी सेट, स्टड और चूडिय़ां लेना पसंद कर रहे हैं। जबकि चांदी में वे टेबल कटोरी, पूजा की थाली, लक्ष्मी गणेश और राधा कृष्ण की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं। ये लाइट वेट तो हैं ही इसके साथ ही ट्रेंडिंग में भी हैं।

कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची

स्वर्णकार सभा के युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए आसमान छूती कीमतों के बावजूद लोग खरीदारी जरूर करेंगे। लेकिन शादियों का सीजन होने के बावजूद पिछले धनतेरस के उलट इस बार हल्के आभूषणों की मांग अधिक है। 14 से 18 कैरेट वाले सोने के आभूषण अधिक बिक रहे हैं। इसके अलावा इस बार फेस्टिवल सीजन के अलावा शादी के आभूषणों की मांग अधिक है।

डायमंड में अनकट और सालिटियर दोनों की मांग इस बार है। इसके साथ ही प्रीसियस स्टोन के साथ लाइटवेट ज्वेलरी को खूब पसंद किया जा रहा है। मार्केट अच्छा रहने की उम्मीद है।
अनुराग बंसल, तनिष्क शोरुम

धनतेरस का इंतजार साल भर रहता है। बीते सालों से अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद रहेगी। धनतेरस पर लोग सोना खरीदना शुभ माना जाता है ऐसे में बाजार ठीक रहने की उम्मीद है।
परम कक्कड़, कक्कड़ ज्वेलर्स

बाजार पर इस बार महंगाई की मार है। लेकिन इसके बाद भी खरीददारी तो होगी। इस बार फेस्टिवल सीजन से अधिक शादियों के लिए गोल्ड की खरीदरी की जा रही है।
भूपेंद्र वर्मा युवा जिलाध्यक्ष स्वर्णकार सभा

देवी देवताओं की प्रतिमाओं की मांग इस बार ठीक ठाक है। लोग लाइट वेट चीजें खरीद रहे हैं। इसके अलावा वैडिंग सीजन के लिए भी खरीददारी की जा रही है।

Posted By: Inextlive