हैदराबाद से आगरा के लिए 28 सितंबर से चालू हुई फ्लाइट को भरपूर पैसेंजर्स मिल रहे हैं. 180 सीटर विमान में हैदराबाद से आगरा के लिए 96 से 99 प्रतिशत और आगरा से हैदराबाद के लिए 91 से 94 प्रतिशत सीटों की बुङ्क्षकग हो रही है.

आगरा (ब्यूरो)। हैदराबाद से आगरा के लिए 28 सितंबर से चालू हुई फ्लाइट को भरपूर पैसेंजर्स मिल रहे हैं। 180 सीटर विमान में हैदराबाद से आगरा के लिए 96 से 99 प्रतिशत और आगरा से हैदराबाद के लिए 91 से 94 प्रतिशत सीटों की बुङ्क्षकग हो रही है। इस फ्लाइट की सफलता से उत्साहित इंडिगो कंपनी कई और शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर सर्वे कराएगी। बेंगलुरु फ्लाइट में 95 से 97 परसेंट और मुंबई फ्लाइट में 94 से 97 परसेंट सीटें फुल चल रही हैं। वहीं इंडिगो कंपनी ने अभी तक अहमदाबाद फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसे में यह फ्लाइट 29 अक्टूबर से चालू नहीं होगी।

40 मिनट का है स्टॉपेज
खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट संचालित हैं। 28 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट चालू हुई है। इंडिगो कंपनी का विमान 180 सीटर है। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। दो घंटे में सफर पूरा होता है। हैदराबाद से आगरा फ्लाइट शाम 4:05 बजे पहुंचती है। 40 मिनट रुकने के बाद यह फ्लाइट शाम 4:45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है। सीट की उपलब्धता के आधार पर किराया 4702 रुपए से लेकर 7554 रुपए तक हो सकता है। अगर बेंगलुरु फ्लाइट की बात की जाए तो यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है। मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक योगेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि जिस तरीके से हैदराबाद फ्लाइट को लेकर उम्मीद की जा रही थी। उससे कहीं अधिक यह फ्लाइट सफल है। बेंगलुरु और मुंबई फ्लाइट को भरपूर पैसेंजर्स मिल रहे हैं।


जिस तरीके से हैदराबाद फ्लाइट को लेकर उम्मीद की जा रही थी। उससे कहीं अधिक यह फ्लाइट सफल है। बेंगलुरु और मुंबई फ्लाइट को भरपूर यात्री मिल रहे हैं।
योगेंद्र कुमार, निदेशक, खेरिया एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive