रोशनी से जगमग मंच चारों ओर बिखरता मधुर संगीत. साथ में डांडिया की धुन में थिरकते शहरवासी. नवरात्र के अवसर पर दैनिक जागरण ने डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मैदान पर डांडिया रास उत्सव आयोजित किया तो शाम गहराने के साथ ही डांडिया की मस्ती लोगों पर छाने लगी.

आगरा (ब्यूरो)। रोशनी से जगमग मंच, चारों ओर बिखरता मधुर संगीत। साथ में डांडिया की धुन में थिरकते शहरवासी। नवरात्र के अवसर पर दैनिक जागरण ने डा। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मैदान पर डांडिया रास उत्सव आयोजित किया, तो शाम गहराने के साथ ही डांडिया की मस्ती लोगों पर छाने लगी। पारंपरिक वेशभूषा में शहरवासी हाथों में डांडिया लेकर थिरकने लगे। मंच पर जैसे ही इंडियन आइडल फेम गायिका दीक्षा तूर पहुंचीं, तो डांडिया की धुन के साथ हर ओर उल्लास की तरंगे उठने लगीं और डांडिया उत्सव में नव तरंग और उमंग का संचार सा हो गया।

सूरज ढलते सजे मंच और मस्ती के माहौल में डूबने के लिए शहरवासी डांडिया रास उत्सव में पहुंचना प्रारंभ हो गए। खुले आसमान के नीचे रंग-बिरंगी लाइटों के बीच रात साढ़े आठ बजे दीक्षा तूल मंच पर आईं। नमस्कार आगरा, कैसे हैं आप से उन्होंने अपना संबोधन प्रारंभ किया। गणेश वंदना के साथ डांडिया महारास की शुरुआत हुई। इसके बाद चला दीक्षा की मखमली आवाज का जादू ऐसा चला कि एक के बाद एक गीत गाकर उन्होंने शहरवासियों के कदम रूकने नहीं दिए। शहरवासी भी उनकी ताल से अपनी डांडिया स्टिक की ताल मिलकर जोश से भरे थे। दीक्षा तूर ने मंच पर आकर गणपति बप्पा गीत से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मंच पर श्याम तेरी बंशी को बजने से काम,। समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दी और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांडिया सांग ओढऩी ओढ़े तो उड़-उड़ जाए, गीत पर डांडिया की स्टिक खूब टकराई। गुजराती गानों ने माहौल में गुजरात की खुशूब बिखेर दी। इसके बाद लोगों की फरमाइशों का दौर चला.यह सिलसिला रात 12 बजे तक यूं ही चलता रहा और लोग झूमते रहे।

कमिश्नर ने किया उद्घाटन
डांडिया महारास का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, न्यूरोलाजिस्ट डॉ। नरेश शर्मा, दैनिक जागरण आगरा-अलीगढ़ के महाप्रबंधक अखिल भटनागर और संपादकीय प्रभारी अवधेश माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर उत्सव का उद्घाटन किया।

इनके सहयोग से बरसा रस
दैनिक जागरण के डांडिया रास उत्सव में डॉ। नरेश शर्मा (न्यूरोलाजिस्ट) मुख्य सहयोगी थे। इनके साथ आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर एंड एक्सपोर्ट चेंबर, एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल, उत्तम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, डा। एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, केपी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, गोयनका स्कूल, वीजे ज्वेलर्स, बालाजी प्रापर्टी आर्केड, सेंटर फार एंबीशन, माही इंटरनेशनल स्कूल, बलूनी क्लासेज, देहली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, जीएल ग्लोबल स्कूल, गणपति इंफ्र ास्ट्रक्चर, आगरा रायल एनफील्ड, आत्मा राम आटो एंटरप्राइजेज, अरविंद ग्रुप डीआइ इलेक्ट्रिक व्हीकल, कंसल टीवीएस, मुरारी लाल गोयल (पेंट), स्टेट बैंक आफ इंडिया और नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज आगरा भी सहयोग रहा। आउटडोर पार्टनर एलाइन ऐड, फूड पार्टनर मायका द रेस्ट्रो और बीवरेज पार्टनर कोकाकोला थे।

धीरे-धीरे बढ़ती गई उमंग
डांडिया रास उत्सव में उपस्थित प्रत्येक व्य1ित यूं तो थिरकने को बेकरार था, लेकिन शुरुआत में कुछ झिझक ने उनके कदमों को बांधे रखा। जैसे-जैसे दीक्षा की आवाज का जादू चला, तो लोगों की कदम भी थिरकने लगे। वह झिझक के बंधन को तोड़कर झूमने को मचल उठे। गायिका ने एक के बाद एक गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि डांडिया स्टिक थाम शहरवासी देर रात तक थिरकते रहे।

मैदान में दिखी गुजरात की झलक
जागरण के डांडिया रास उत्सव में प्रतिभागी ही नहीं, अधिकांश परिवार गुजराती परिधानों में सज-धज कर पहुंचे थे। महिलाएं जहां लहंगा और ओढऩी पहनकर पहुंचीं, तो पुरुष भी धोती-कुर्ती और कुर्ता-पायजामा पहुंचकर डांडिया के रंग में रंगकर पहुंचे। उन्हें देखकर लग रहा था कि सारा गुजरात आयोजन स्थल पर ही आ गया हो।

अपनी-अपनी टोलियां सजाकर हुई मस्ती
यूं तो डांडिया उत्सव में शहरवासी अपने परिवारों के साथ पहुंचे थे। लेकिन आयोजन का रंग चढ़ा, तो हमउम्रों की अपनी-अपनी टोलियां बनती गईं। बच्चे हों या महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी अपने समूह की टोलियां बनाकर गीतों पर झूमते रहे।
-----
सेल्फी का क्रेज
डांडिया रास के दौरान सेल्फी का खूब क्रेज दिखा। युवाओं से लेकर महिलाओं और पुरुषों ने भी डांडिया रास करते हुए सेल्फी ली। दीक्षा तूर के साथ भी सेल्फी लेने के लिए दर्शक मंच तक पहुंचने का प्रयास करते रहे। उन्होंने वीडियो भी बनाए।

सुरक्षा इंतजाम रहे चाक- चौबंद
इस पारिवारिक महोत्सव में सुरक्षा इंतजामों का पूरा ख्याल रखा गया। वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं, जिसे संभालने के लिए यातायात व्यवस्था मुस्तैद थी। वहीं अंदर मैदान में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। महिला पुलिस भी नजर रखे हुए थीं।

Posted By: Inextlive